कोरबा 29 अगस्त 2024/ जिले के करतला जनपद पंचायत के ग्राम घिनारा में 30 अगस्त को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने तथा उनकी समस्या का निराकरण के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि जिले में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन विभिन्न विकासखण्डों में प्रारंभ किया जा रहा है। शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ उठाने हेतु ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




