श्रद्धा महिला मण्डल, एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर की अध्यक्षा परम श्रद्धेया श्रीमती पूनम मिश्रा और उनके सहयोगियों द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्या से प्रेरित होकर समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वो का निवर्हन करते हुए एसईसीएल, सेण्ट्रल वर्कशॉप, कोरबा द्वारा संचालित आकृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ० श्रीमती कुमुदनी जेवियर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसईसीएल, मुख्य चिकित्सालय, कोरबा के नेतृत्व में दिनांक 16.02.24 को कोरबा से लगभग 65 कि0 मी० की दूरी पर स्थित ग्राम जामभाठा में कल्याणकारी कार्यकम आयोजित हेतु भ्रमण किया गया।
इस दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि इस गाँव में एक महिला रहती है, उसका नाम अंधरी बाई, उम्र 30 वर्ष है। यह महिला जन्म से अंधी और लकवाग्रस्त है, जो कहीं जाने-जाने में असमर्थ थी के बारे में जानकारी ली गई ।
तत्पश्चात् दिनांक 26.02.24 को ग्राम जाममाठा में आकृति महिला समिति ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंधरी बाई की असमर्थता को ध्यान में रखते हुए उसे व्हील चेयर दिया गया और साथ में नए वस्त्र भी दिए गये। व्हील चेयर पाक अंघरी दाई बहुत खुश हो गयी, मानो वे दुनियाभर की खुशियों पा ली। इस व्हील चेयर पर बैठकर अंबरी बाई के चेहरे पर जो खुशी एवं संतोष के भाव दिखे उसे देखकर सभी सदस्य भाव विभोर हो गए तथा सभी सदस्याओं की आँखों में खुशी के आँसू झलक आए । अंधरी बाई की देखभाल उनकी बहन चमेली करती है। चमेली ने श्रद्धा महिला
मंडल एवं आकृति महिला समिति के सभी सदस्यों को दिल से धन्यवाद दिया ।
यह गाँव कोरबा से काफी दूर भीषण जंगलो में स्थित है, और यहाँ पहाड़ी कोरवा जन जाति के लोग निवास करते है। यहाँ के निवासी दैनिक जीवन यापन के लिए खेती और वन्य संपदा पर पूरी तरह से निर्भर करते है । इस अवसर पर वहाँ पर उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को दैनिक जीवन में उपयोगी
स्टील के बर्तन और अन्य उपयोगी सामान वितरित किए गए. साथ ही वहाँ मौजूद महिलाओ, पुरुषो और बच्चो के मध्य स्नेक्स एवं मिठाई के 30 पैकेट दिया गया । इस र्काकम में में आकृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉक्टर कुमुदनी जेवियर (मुख्य
चिकित्सा अधिकारी) तथा सचिव श्रीमती सीमा राव, कोषाध्यक्ष श्रीमती तृप्ति नागराले एवं सदस्या श्रीमती झरना ओझा, श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, श्रीमती संगीता यादव (नयी सदस्या) श्रीमती रश्मि टंडन, श्रीमती अर्चना दुबे, श्रीमती अर्चना मिश्रा आदि उपस्थित थी।




