थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा स्थित पटवारी कार्यालय में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, शासकीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने तथा शासकीय कर्मचारी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने के मामले में थाना बिर्रा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*विवरण* प्रार्थी सत्येंद्र कुमार कंवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30 जून 2026 को ग्राम पंचायत किकिरदा स्थित पटवारी कार्यालय में शासकीय कार्य के दौरान आरोपी सदानंद जायसवाल (56 वर्ष), घनश्याम आदित्य (30 वर्ष), सोनू आदित्य (25 वर्ष) एवं मनोज देवांगन (39 वर्ष) कार्यालय में जबरन प्रवेश कर गए और शासकीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 87/2026 अंतर्गत धारा 132, 121, 115(2), 332(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
*मामले की गंभीरता* को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए अरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*उपरोक्त कार्यवाही में* निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



