Friday, February 20, 2026

08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर दिनांक 02/08/25 को रेड कार्यवाही कर आरोपी धीरज रात्रे खैयापारा पामगढ़ के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 810/₹ रुपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 337/25 धारा 34(2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्रधान आर. रामलाल मार्कण्डे, अजय कंवर, आर. मुकेश कमलेश, विश्वजीत आदिले, म. आर सविता पटेल एवं सैनिक चंद्रशेखर प्रधान, अनिल दिनकर थाना पामगढ़ का योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -