Saturday, July 5, 2025

राहुल बोले- वायनाड छोड़ूं या रायबरेली, धर्मसंकट है:मोदी की तरह भगवान से गाइडेंस नहीं मिला, मेरे लिए जनता ही भगवान है

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा के नेता संविधान फाड़ने की बात कर रहे थे, लेकिन चुनाव के बाद मोदी संविधान को सिर से लगाते नजर आए। - Dainik Bhaskarकांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार 12 जून को केरल के दौरे पर हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राहुल का यह पहला केरल दौरा है। मलप्पुरम में जनसभा के दौरान राहुल ने कहा- वायनाड सीट छोड़ूं या रायबरेली, यह मेरे लिए धर्मसकंट है।

मोदी की तरह मुझे भगवान से गाइडेंस नहीं मिल रहा है। मैं साधारण मनुष्य हूं। वायनाड या रायबरेली का फैसला मुझे खुद ही करना होगा। मेरे लिए देश की गरीब जनता ही मेरी भगवान है। मैं जनता से बात करूंगा और फैसला लूंगा।

राहुल ने कहा कि केरल और उत्तर प्रदेश के लोगों ने पीएम मोदी को बताया है कि संविधान हमारी आवाज है और वे इसको छू नहीं सकते हैं। देश की जनता ने PM को बताया कि वे तानाशाही नहीं कर सकते हैं।

चुनाव से पहले भाजपा के नेता कहते थे कि वो संविधान को फाड़ देंगे। अब चुनाव के बाद मोदी संविधान को सिर से लगाते हैं। मोदी वाराणसी में मुश्किल से जीत पाए हैं। भाजपा अयोध्या में भी हार गई है। नफरत को मुहब्बत ने हरा दिया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -