छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने के बाद भी सरकारी दफ्तरों में चुनाव की खुमारी नहीं उतरी है। आलम ये है सरकारी कामकाज तेजी नहीं आई है। जिसके चलते आम जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं। राजस्व के कई प्रकरण लंबे समय से प्रभावित हैं।
दैनिक भास्कर ने रायपुर के सरकारी दफ्तरों का जायजा लिया। सबसे पहले दैनिक भास्कर की टीम रायपुर के तहसील ऑफिस पहुंची। हमने पाया की कार्यालय सरकारी कर्मचारी दफ्तर में मौजूद थे, लेकिन ज्यादातर काम काज नहीं हो रहे थे । इसी के साथ कई सीनियर अधिकारी भी अपने ऑफिस में नजर नहीं आए।

नामांतरण, डायवर्सन,सीमांकन और रिकॉर्ड दुरुस्ती जैसे काम प्रभावित
चुनाव खत्म होने के बाद भी तहसील दफ्तर में नामांतरण, डायवर्सन , सीमांकन और रिकॉर्ड दुरुस्त जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ की राजस्व से संबधित कई मामले पेंडिंग हैं।
समय से नहीं हो रहे काम
तहसील कार्यालय पहुंचे जावेद ने बताया की चुनाव के चलते तहसील ऑफिस में कई काम रुके पड़े हैं, जिसके कारण आम नागरिकों को काफी परेशान हो रही है। अधिकारी आश्वासन तो देते हैं लेकिन अधिकारी ही कार्यालय में गैर हाजिर रहते हैं।





