Monday, March 10, 2025

छत्तीसगढ़ : रामपुर पहाड़ आग की चपेट में, वन्य प्राणी को नुकसान

रायगढ़ : वन मंडल में मंगलवार की रात में रामपुर पहाड़ में आग लग गई। पहाड़ में दोनों तरफ आग फैल गई। वनकर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम ने देर रात तक आग को बुझाने के प्रयास करते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रायगढ़ वन परिक्षेत्र के रामपुर पहाड़ के कक्ष क्रमांक 896 आरएफ में आग लगी। आग धूप की वजह से नजर नहीं आ रही थी। आग का धुआं उठते देख आशंका जताई जा रही थी कि जंगल में आग लगी है। इसके बाद जैसे-जैसे शाम ढलते गया, दूर से जंगल में आग नजर आने लगी।

तब तक वन अमला को भी इसकी जानकारी लग चुकी थी और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया था। विभाग के जानकारों ने बताया कि जंगल में आग लगने से कई तरह के नुकसान होते हैं। वन्यप्राणी विचलित होकर इधर उधर जंगल में भागते हैं, तो सांप, कीड़े और पक्षियों के अंडे तक आग की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा बांस के जंगल होने पर बांस को काफी नुकसान होता है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -