Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    85 पदकों के साथ भारत का शानदार अभियान समाप्त, एथलेटिक्स-शूटिंग ने बढ़ाई मेडल टैली

    October 4, 2026

    कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ₹1,10,250 PLR से 2.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

    October 4, 2026

    कटघोरा में सनसनी: पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप:खून से सनी अर्धनग्न लड़की ढाई घंटे भटकती रही; पुलिस को बताया- मां के साथ भी गलत काम हुआ
    Chhattisgarh

    उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप:खून से सनी अर्धनग्न लड़की ढाई घंटे भटकती रही; पुलिस को बताया- मां के साथ भी गलत काम हुआ

    News EditorBy News EditorSeptember 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें हैं। ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्ची को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां पुलिस ने उसे खून दिया। बच्ची अब खतरे से बाहर है। उसने मां के साथ भी गलत काम होने की बात बताई है, लेकिन उसकी मां कहां है और वह उज्जैन तक कैसे आई? इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है।

    महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास बच्ची सोमवार शाम घायल हालत में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने थे। उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से इंदौर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है।

    खून से सनी अर्धनग्न बच्ची सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही। इसके CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। वह पूरे आठ किलोमीटर चलती गई। कुछ लोगों ने देखा भी, लेकिन शायद डर या किसी और सामाजिक वजह से न रोका और न ही पुलिस को बताया।

    उज्जैन SP सचिन शर्मा ने बताया कि बच्ची संभवत: प्रयागराज (UP) की रहने वाली है। जांच के लिए SIT गठित की है। बच्ची ठीक से ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है कि घटना कहां हुई।

    CCTV फुटेज में कई जगह दिखाई दी, ऑटो ड्राइवर हिरासत में

    CCTV फुटेज में एक ऑटो रिक्शा हाटकेश्वर मार्ग पर दिखाई दिया है, जिसमें एक व्यक्ति भी पीड़िता के साथ दिखा है। फुटेज की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात को ऑटोवाले को खोज निकाला। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि बच्ची नीलगंगा थाना क्षेत्र में सिंहस्थ बायपास के सांवराखेड़ी मार्ग, तिरूपति ड्रीम्स, हाटकेश्वर विहार कॉलोनी समेत चिंतामण ब्रिज मार्ग पर घूमती रही।

    तिरूपति ड्रीम्स में वृद्ध से बोली- मेरे पीछे कोई लगा है

    CCTV फुटेज में बच्ची सोमवार सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर तिरूपति ड्रीम्स कॉलोनी में हड़बड़ाती हुई पैदल जाती दिखी है। इस दौरान सुबह कॉलोनी के एक वृद्ध ने उससे पूछा भी कि क्या हुआ है तो वह इतना ही बोली कि कुछ लोग मेरे पीछे लगे हैं। इसके बाद वह रुकी नहीं, वह तेजी से चलती गई। पुलिस संबंधित व्यक्ति तक भी पहुंची और बच्ची से हुई बातचीत के बारे में पता किया। इससे ये सामने आया कि वह दरिंदगी का शिकार होने के बाद जान बचाकर निकली और उसे समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाए और किससे मदद मांगे। बस पैदल इस कॉलोनी से उस कॉलोनी चली जा रही थी।

    महिला एक्सपर्ट की मदद से बच्ची की बोली समझी

    SP शर्मा ने उत्तर प्रदेश निवासी महिला एक्सपर्ट की मदद से बच्ची की बोली समझी। इससे ये पता चल पाया कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक गांव की हो सकती है। जो बोली वह बोल रही है, वहां एक समुदाय के द्वारा बोली जाती है। मध्यप्रदेश पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क कर परिवार का पता करने का प्रयास कर रही है।

    पुलिस टीम पुराने 72 घंटे के CCTV फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान बायपास मार्ग से निकले भारी वाहनों की भी डिटेल निकलवाई जा रही है। इसमें हाटकेश्वर मार्ग के फुटेज में कुछ सुराग लगे हैं। लोगों के मूवमेंट पर भी काम हो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीमें भी इसमें लगी हुई हैं। हर स्तर पर काम हो रहा है।

    बच्ची ने एक व्यक्ति का चावल नाम बोला

    उज्जैन SP सचिन शर्मा ने बताया कि संभवत: बायपास एरिया में बच्ची हैवानियत की शिकार हुई है। वह एक व्यक्ति का चावल नाम भी बोल रही है। उसके अंदरूनी जगह पर गंभीर चोटें हैं, लेकिन समय रहते उसे इंदौर भिजवाया, जहां ऑपरेशन के बाद वह खतरे से बाहर है।

    कमलनाथ ने कहा, MP मुख्यमंत्री विहीन हो चुका है
    घटना पर PCC चीफ व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘ऐसी जघन्य घटना प्रशासन और समाज के माथे पर कलंक है। मैं मुख्यमंत्री से जानना चाहता हूं कि क्या आप सिर्फ चुनाव ही लड़ते रहेंगे और झूठी घोषणाएं ही करते रहेंगे?’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री के होते हुए भी मुख्यमंत्री विहीन हो चुका है। अपराधी निरंकुश हैं और जनता परेशान है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। पीड़िता को समुचित उपचार के साथ ही एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    85 पदकों के साथ भारत का शानदार अभियान समाप्त, एथलेटिक्स-शूटिंग ने बढ़ाई मेडल टैली

    October 4, 2026

    कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ₹1,10,250 PLR से 2.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

    October 4, 2026

    कटघोरा में सनसनी: पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026

    Chhattisgarh News : शव दफनाने से लेकर प्रार्थना सभा तक पर रोक का प्रस्ताव, प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

    October 4, 2026

    हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    October 4, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: खदान में दो ट्रेलर टकराए, एक ड्राइवर की मौत और दूसरा गंभीर

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    85 पदकों के साथ भारत का शानदार अभियान समाप्त, एथलेटिक्स-शूटिंग ने बढ़ाई मेडल टैली

    October 4, 2026

    कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ₹1,10,250 PLR से 2.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

    October 4, 2026

    कटघोरा में सनसनी: पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026

    Chhattisgarh News : शव दफनाने से लेकर प्रार्थना सभा तक पर रोक का प्रस्ताव, प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.