Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    November 23, 2026

    वजन त्यौहार के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    November 23, 2026

    सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Rare Disease: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा 14 महीने का बच्चा, इलाज के लिए देशभर में उमड़ा सहानुभूति का सैलाब
    National

    Rare Disease: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा 14 महीने का बच्चा, इलाज के लिए देशभर में उमड़ा सहानुभूति का सैलाब

    News EditorBy News EditorNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rare Disease
    Rare Disease
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Rare Disease मीरजापुर/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर (जमालपुर क्षेत्र के करजी गांव) के एक छोटे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आलोक कुमार द्विवेदी के 14 माह के मासूम बेटे विनायक द्विवेदी को स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) नामक एक जानलेवा और दुर्लभ बीमारी का पता चला है। विनायक को बचाने के लिए डॉक्टरों ने ₹9 करोड़ की भारी भरकम कीमत वाले एक विशेष इंजेक्शन की तत्काल आवश्यकता बताई है, जिसे जुटाने में पिता पूरी तरह असमर्थ हैं।

    Ambikapur Suicide Case : बीवी के अफेयर से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम, सरगुजा में मचा हड़कंप

     मांसपेशियों को कमजोर कर रही जानलेवा SMA

    SMA एक गंभीर आनुवंशिक विकार है जो शिशु की मांसपेशियों को धीरे-धीरे कमजोर कर देता है। यह स्थिति बच्चे की सामान्य गतिविधियों, जैसे कि बैठना, चलना और यहां तक कि सांस लेना भी मुश्किल बना देती है। विनायक के मामले में, मांसपेशियों की कमजोरी उसकी सामान्य शारीरिक विकास और गतिविधियों में गंभीर बाधा डाल रही है।

    तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा: बस-डंपर टक्कर में 20 की मौत, कई घायल

     दिल्ली AIIMS में चल रहा इलाज

    वर्तमान में, विनायक का इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली में चिकित्सकों की एक विशेषज्ञ टीम द्वारा किया जा रहा है। हालांकि, बीमारी को नियंत्रित करने और बच्चे को सामान्य जीवन देने के लिए, डॉक्टरों ने एक विशिष्ट जीन थेरेपी इंजेक्शन की सिफारिश की है।

    इलाज के लिए ₹9 करोड़ के इंजेक्शन की जरूरत

    विनायक को जीवनदान देने के लिए जिस दवा की जरूरत है, उसकी कीमत लगभग ₹9 करोड़ है। यह “Zolgensma” नामक इंजेक्शन विदेश से मंगवाना पड़ता है, जो विश्व की सबसे महंगी दवाओं में से एक मानी जाती है।चिकित्सकों के अनुसार, यह इंजेक्शन बच्चे की कमज़ोर हो चुकी नसों और मांसपेशियों को सक्रिय करने में मदद करता है और रोग की प्रगति को रोक सकता है।

     पिता ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

    आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इस भारी भरकम राशि का इंतज़ाम करने में असमर्थ है। विनायक के पिता आलोक द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीरें और AIIMS डॉक्टरों द्वारा दिए गए इलाज का अनुमान पत्र साझा करते हुए लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है।अब तक 8.12 लाख रुपये की सहायता राशि उन्हें प्राप्त हुई है, लेकिन यह राशि आवश्यक रकम की तुलना में बहुत कम है।

    “मैं अपने बेटे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा हूँ। किसी भी माता-पिता के लिए यह सबसे कठिन समय होता है जब वह अपने बच्चे को इस स्थिति में देखता है।” — आलोक द्विवेदी, विनायक के पिता

     इलाज में जुटे एम्स के डॉक्टर

    AIIMS, नई दिल्ली की विशेषज्ञ टीम लगातार विनायक की स्थिति पर नजर रख रही है। डॉक्टरों ने बताया कि यदि जल्द ही यह इंजेक्शन दिया जाए, तो बच्चे के जीवित रहने और सामान्य जीवन जीने की संभावना बढ़ सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Kerala Fairness Cream Case : पाकिस्तान से आ रही क्रीम पर उठे सवाल, किशोरी की किडनी खराब होने के आरोपों की जांच शुरू

    November 23, 2026

    India-Nepal Relations : बालेन शाह के भारत दौरे से बढ़ी कूटनीतिक हलचल, PM मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत

    November 23, 2026

    प्रधानमंत्री PM Modi’ ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, बोले- अब बिहार में निवेश की चर्चा होती है

    November 21, 2026

    Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, 4.6 तीव्रता का भूकंप; तीन दिन में दूसरी बार महसूस हुए झटके

    November 21, 2026

    Meta Office Protest : मेटा ऑफिस में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, 4 यूथ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR’ जानें क्या है पूरा मामला

    November 21, 2026

    Cyclone Akvan : बंगाल की खाड़ी में महातूफान का खतरा, आंध्र-ओडिशा में अलर्ट; छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना में भी बारिश

    November 19, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    November 23, 2026

    वजन त्यौहार के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    November 23, 2026

    सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

    November 23, 2026

    क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    November 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.