Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Rashifal 15 October 2023: नवरात्रि के पहले दिन इन राशियों पर बरसेगी मां की कृपा; जानें कैसा रहेगा आपका दिन
    Featured

    Rashifal 15 October 2023: नवरात्रि के पहले दिन इन राशियों पर बरसेगी मां की कृपा; जानें कैसा रहेगा आपका दिन

    News EditorBy News EditorOctober 15, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। वैधृति योग आज सुबह 10 बजकर 24 तक रहेगा, उसके बाद विषकुम्भ योग लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौaन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओ को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो से वाह-वाही मिलेगी। कोई नया

    सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

    शुभ रंग- पीला
    शुभ अंक- 5

    वृष राशि

    आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। करियर को बढ़ाने मे किये गये प्रयासों के चलते लाभ होगा। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे, जिससे उनके काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मां शैलपुत्री के आगें हाथ जोडें, रुके हुए काम पूरें होंगे।

    शुभ रंग- गुलाबी
    शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठंडे दिमाग़ से सोचने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई किसी काम में आपकी मदद करेंगे। समाज में आज आप बढ़िया कार्यो के कारण पहचाने जायेंगे। छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। आज आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर डॉक्टर्स से सलाह लेंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

    शुभ रंग- बैंगनी
    शुभ अंक- 8

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज कोई जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारियां आप आसानी से निभा लेंगें, पिताजी आपस बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग मूर्ति बनाने के काम से जुड़े है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बच्चे आज अपने पापा के साथ समय बिताने की जिद्द करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाए, आर्थिक स्थिति
    बेहतर होगी।

    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 7

    सिंह राशि 

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। जिम ट्रेनर को आज अच्छे ग्राहक मिलेंगे। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी।

    शुभ रंग- पीच
    शुभ अंक- 4

    कन्या राशि

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में आपका वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपको
    जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। मां शैलपुत्री के सामने घी का दीपक जलाये, कार्यों में सफलता मिलेगी।

    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 9

    तुला राशि

    आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिताजी से आज आपको कुछ नया सिखने को
    मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पाकर आपको खुशी महसूस होगी। मां दुर्गा के आगें हाथ जोडें, करियर में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे।

    शुभ रंग- महरून
    शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा होगा। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग बैंकिंग फील्ड में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में घूमने जायेंगे। मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रुके कार्यों में तेजी आएगी।

    शुभ रंग- गोल्डन
    शुभ अंक- 7

    धनु राशि 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते हैं, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। शाम का समय भाई बहनों के साथ हंसी-मजाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। मां दुर्गा को लाल चुनी चढायें, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी।

    शुभ रंग- मैजेंटा
    शुभ अंक- 5

    मकर राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगा रहेगा। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे, इससे आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वह सोशल मिडिया की मदद से सीखेंगे। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ सकती है। महिलाओं को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आज बच्चे आपने माता-पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और उनकी बात भी मानेंगें। मां दुर्गा को नारियल चढायें, आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

    शुभ रंग- संतरा
    शुभ अंक- 6

    कुम्भ राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज इस बात का खास ख्याल रखें कि दूसरों से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगें। आज ऑफिस में लोग आपके पर्सनालिटी की तारीफ करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति को आज घूमने जाने का मौका
    मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। लवमेट के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी।

    शुभ रंग- सिल्वर
    शुभ अंक- 6

    मीन राशि

    आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें। आज अपने दोस्त के किसी काम में सहयोग करेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर होगी।

    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 5

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026

    CG Road Accident : पिकअप का भीषण एक्सीडेंट, 9 गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा

    October 5, 2026

    UP Rajya Sabha Election 2026: BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, धर्मपाल सिंह समेत इन नेताओं को टिकट

    October 5, 2026

    02 प्रकरणो मे जुआ खेलते 06 जुआडियान गिरफ्तार

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026

    CG Road Accident : पिकअप का भीषण एक्सीडेंट, 9 गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.