राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छतीसगढ़ प्रान्त संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी कोरबा में प्रारंभ हुआ जो 2 जून प्रात: तक नियमित रूप से चलेगा। इसमें सम्पूर्ण छतीसगढ़ के समस्त जिला से 472 प्रशिक्षार्थी, 55 शिक्षक एवं 45 प्रबंधक सहित कुल संख्या 572 सहभागी हुए है, जो प्रात: 4 बजे से रात्रि 10.15 बजे तक प्रतिदिन शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
आयोजित कार्यक्रम में प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों को कहा हम संघ को ठीक प्रकार से समझने के लिए इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए है। जिनका स्वागत कोरबावासियो के साथ ही भगवान इंद्रदेव ने वर्षा के बूंदो से स्वागत किया जो शुभ माना जाता है। प्रत्येक शिक्षार्थी को तैयार करने के पीछे संघ के अनेक कार्यकर्ताओं का परिश्रम का परिणाम है। संघ के मूल मे भारत ही है, जिसके कारण देश मे देशभक्ति का भाव व हिंदुत्व का भाव का परिदृश्य दिखाई दे रहा है, संघ के एक-एक कार्यकर्ताओ का इन 100 वर्षों के तपस्या का ही परिणाम है।
इसमें प्रमुख रूप से प्रांत सह प्रचारक नारायण नामदेव, विभाग प्रचारक राजकुमार, विभाग प्रचारक हेमंत नाग, किशोर बटोलिया, वर्ग संचालन टोली सर्वाधिकारी सुदामा, वर्ग कार्यवाह दिलेश्वर, वर्ग पालक घनश्याम सोनी, मुख्य शिक्षक यज्ञसिंह, सह मुख्य शिक्षक राजकुमार कश्यप, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सहदेव भगत, सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख लोकनाथ, सेवा प्रमुख मोहन साहू, सम्पर्क विष्णु शंकर, प्रचार प्रमुख बोधी राम निषाद, सर्व व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र अग्रवाल, सह सर्व व्यवस्था प्रमुख रामकिशोर श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


