Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल

    August 26, 2026

    Raksha Bandhan Special Train : रक्षाबंधन पर घर पहुंचना होगा आसान, रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन की घोषणा की

    August 26, 2026

    CG NEWS : रायपुर में पार्षद कार्यालय पर पथराव, गेट का कांच टूटा’ महिला के खिलाफ FIR दर्ज

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रतन टाटा ने अमिताभ बच्चन के लिए बनाई थी इकलौती फिल्म, फिर किया इस काम से तौबा
    Entertainment

    रतन टाटा ने अमिताभ बच्चन के लिए बनाई थी इकलौती फिल्म, फिर किया इस काम से तौबा

    News EditorBy News EditorOctober 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा की मौत ने पूरे देश को गम में डुबो दिया है। रतन टाटा की शख्सियत एक बिजनेसमैन से परे रही। बड़े दिल वाले रतन टाना एक विजन के साथ जिए और उन्होंने अपनी लाइफ को एक मिशन में तब्दील किया। देश के हर घर में रतन टाटा, टाटा ग्रुप के जरिए किसी न किसी तरह समाए हुए हैं। रतन टाटा ने हर फील्ड को एक्सप्लोर किया। देश के सबसे बड़े कॉन्गलोमरेट के चेयरमैन ने अलग-अलग फील्ड्स में अलग-अलग पैमाने तय किए और सफलता भी हाथ लगी। अगर वो किसी क्षेत्र को अपना नहीं बना सके तो वो सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री है। जी हां, उन्होंने इस क्षेत्र में भी हाथ आजमाया था, लेकिन खासा सफलता उनके हाथ नहीं लगी। अगर आप सोच रहे हैं कि रतन टाना एक्टर बने या फिल्म की कहानी का लेखन किया तो ऐसा नहीं है, उन्होंने फिल्म बनाने के लिए पैसे लगाए, यानी उनकी भूमिका एक प्रोड्यूसर की रही।

    ये थी इकलौती फिल्म

    रतन टाटा ने बतौर प्रोड्यूसर फिल्मों में कदम जमाने की कोशिश लेकिन उनकी पहली कोशिश नाकाम साबित हुई। इसके बाद ही उन्होंने फिल्मों से तौबा कर लिया और इसे टेढ़ी खीर भी माने। रतन टाटा की बनाई इकलौती फिल्म ‘ऐतबार’ है, जो 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रतन टाटा ने जितिन कुमार, खुशबू भधा और मंदीप सिंह के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया और इसमें अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु, सुप्रिया पिलगांवकर, अली असगर, टॉम आल्टर और दीपक शिरके जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण रोल अदा किए थे। फिल्म के म्यूजिक पर काम राजेश रोशन ने किया था।

    क्या थी ‘ऐतबार’ की कहानी

    ‘ऐतबार’ 1996 में रिलीज हुई अमेरिकी फिल्म ‘फियर’ का रूपांत्रण थी। ‘फियर’ पर पहले भी एक हिंदी रूपांतरण बन चुका था, जिसका नाम ‘इंतेहा’ है। खास बात ये है कि इस फिल्म को भी विक्रम भट्ट ने ही डायरेक्ट किया था। ये फिल्म सिर्फ तीन महीने पहले ही अक्टूबर 2003 में रिलीज हुई थी। ऐतबार’ की कहानी एक बाप डॉ. रणवीर मल्होत्रा (अमिताभ बच्चन) की है, जो अपने बेटे रोहित को खोने के बाद बेटी रिया (बिपाशा बसु) को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव है। वो अपनी बेटी को पजेसिव और अनप्रेडिक्टेबल लड़के आर्यन (जॉन अब्राहम) के साथ संबंध रखने से रोकने की कोशिश में लगा है, लेकिन बेटी उसे नजरअंदाज करते हुए उससे मिलना-जुलना जारी रखती है।

    फ्लॉप हुई थी फिल्म

    23 जनवरी 2004 को रिलीज हुई इस फिल्म ‘ऐतबार’ के बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट की बात करें तो यह फिल्म फ्लॉप रही थी। फिल्म ने लागत के पैसे भी नहीं वसूल किए। 9.30 करोड़ रुपये में बनीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.96 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। यह फिल्म कमर्शियली फेलियर साबित हुई और यही वजह बनी कि रतन टाटा फिर कभी किसी फिल्म में पैसा नहीं लगाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल

    August 26, 2026

    Raksha Bandhan Special Train : रक्षाबंधन पर घर पहुंचना होगा आसान, रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन की घोषणा की

    August 26, 2026

    CG NEWS : रायपुर में पार्षद कार्यालय पर पथराव, गेट का कांच टूटा’ महिला के खिलाफ FIR दर्ज

    August 26, 2026

    CG NEWS : रायपुर एयरपोर्ट का बदलेगा ऑपरेटर’ 11 एयरपोर्ट्स को 5 पैकेज में निजी कंपनियों को सौंपने की योजना

    August 26, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले देखें IMD अपडेट

    August 26, 2026

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर Warning Label का प्रस्ताव अटका, कंपनियों के विरोध के बाद सरकार ने बदला रुख

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल

    August 26, 2026

    Raksha Bandhan Special Train : रक्षाबंधन पर घर पहुंचना होगा आसान, रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन की घोषणा की

    August 26, 2026

    CG NEWS : रायपुर में पार्षद कार्यालय पर पथराव, गेट का कांच टूटा’ महिला के खिलाफ FIR दर्ज

    August 26, 2026

    CG NEWS : रायपुर एयरपोर्ट का बदलेगा ऑपरेटर’ 11 एयरपोर्ट्स को 5 पैकेज में निजी कंपनियों को सौंपने की योजना

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.