Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सामने आई बाबा सिद्दीकी की हत्या की वजह, शूटर ने बताया अनमोल बिश्नोई ने क्यों मरवाया
    Chhattisgarh

    सामने आई बाबा सिद्दीकी की हत्या की वजह, शूटर ने बताया अनमोल बिश्नोई ने क्यों मरवाया

    News EditorBy News EditorJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खबर है कि शूटर ने कबूल कर लिया है कि आखिर क्यों सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची गई थी। उसने पुलिस को गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई का नाम भी बताया है। पुलिस ने इस मामले में 25 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    कुख्यात अपराधी अनमोल बिश्नोई ने ‘दाऊद इब्राहिम से संबंध और 1993 के मुंबई धमाकों में संलिप्तता’ को लेकर एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी पर हमला करने का आदेश दिया था। सिद्दीकी पर हमले के आरोपी मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने पुलिस को दिए अपने इकबालिया बयान में यह बात कही।

    गौतम का इकबालिया बयान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हुई हत्या के सिलसिले में दायर आरोपपत्र का हिस्सा है। मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में सिद्दीकी (66) की उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    गौतम ने यह भी दावा किया कि उसे बाबा सिद्दीकी या जीशान सिद्दीकी को मारने के लिए कहा गया था और इसके बदले उसे 15 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। उसने पुलिस को बताया है कि वह पुणे में कबाड़ इकट्ठा करता था और सह-आरोपी हरीश कुमार कश्यप को सामान बेचता था।

    उसने पुलिस को बताया कि कबाड़ की दुकान संचालित करने वाले कश्यप ने उसके रहने की व्यवस्था की थी और इसी दौरान उसकी जान-पहचान प्रवीण लोनकर और उसके भाई शुभम लोनकर से हुई।

    गौतम ने इकबालिया बयान में कहा, ‘एक दिन शुभम लोनकर ने शूटर को बताया कि वह और उसका भाई बिश्नोई गिरोह के लिए काम करते हैं। जून 2024 में शुभम लोनकर (शुब्बू) ने मुझे और धर्मराज कश्यप (सह-शूटर) को बताया कि अगर हम उसके कहने पर काम करेंगे तो हमें 10 से 15 लाख रुपये दिए जा सकते हैं। जब मैंने काम के बारे में पूछा तो शुभम ने हमें बताया कि हमें बाबा सिद्दीकी या उसके बेटे ज़ीशान सिद्दीकी को मारना है। लेकिन उसने कोई और जानकारी नहीं दी।’

    फ्लैट देने का वादा

    मुंबई पुलिस ने सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपपत्र दायर कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चार्जशीट में कहा गया है कि अनमोल की अगुवाई चलाए जाने वाले अपराध सिंडिकेट ने सिद्दीकी की हत्या की थी। आरोपी ने पुलिस को अनमोल के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया है।

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत का एक अंश है, ‘राम राम भाई लोग आप सबको लॉरेंस भाई ने भी राम राम बोलने को बोला है। क्या चल रहा है। अपने को एक काम करना है, हिम्मत रखो। बांद्रा में घर के पास रेकी करना है, उसी एरिया में घर भाड़े से ले लो। अपना काम होने के बाद एक फोर व्हीलर गाड़ी और एक फ्लैट हर एक को मिलेगा…। उससे पहले 5 लाख रुपये एडवांस दूंगा। अपने भाई का बदला लेना है। अपने को धर्म के लिए जीने का है…।’

    रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने दावा किया है कि ये बातचीत शुभम लोनकर और अनमोल के बीच स्पीकर पर हुई है और उस दौरान तीन और आरोपी भी मौजूद थे। चार्जशीट में कहा गया है कि अनमोल ने इस हत्या की प्लानिंग अपने सहयोगी अनुज थापन की मौत का बदला के तौर पर की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026

    ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग ने बदली महिला किसान की तकदीर, आधुनिक तकनीक से टमाटर की खेती कर कमाया 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली तकनीकी मदद को अपनाकर श्रीमती राजश्री मार्को बनीं क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा

    August 7, 2026

    राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    August 7, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.