Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    (कोरबा) मड़वारानी पहाड़ पर युवक की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश-पुलिस जांच जारी

    June 7, 2026

    (कोरबा) कोरबा-कटघोरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा अंतर्गत दो ट्रैलर की टक्कर में चालक केबिन में फंसा-रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

    June 7, 2026

    राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये बढ़ाई गई उपकेंद्र की क्षमता

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 1267 पदों पर भर्ती, सिर्फ इस तारीख तक कर पाएंगे आवेदन
    Chhattisgarh

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 1267 पदों पर भर्ती, सिर्फ इस तारीख तक कर पाएंगे आवेदन

    News EditorBy News EditorDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सरकारी बैंक में नौकरी करना है तो ये खबर आपके काम की है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया। नोटिफिकेशन के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। याद रहे कि इस भर्ती में आवेदन करने का आखिरी मौका 17 जनवरी 2025 तक है।

    वैकेंसी डिटेल

    इस भर्ती के लिए बैंक में 1267 पदों पर भर्ती की जानी है।

    रूरल एंड एग्री बैंकिंग- 200 पद

    रिटेल लाइबिल्टिस- 450 पद
    एमएसएमई बैकिंग- 341 पद
    इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी- 9 पद
    फैकल्टी मैनेजमेंट- 22 पद
    कॉर्पोरेट एंड इंस्टिट्यूशनल क्रेडिट- 30 पद
    फाइनेंस- 13 पद
    इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- 177 पद
    इंटरप्राइस डाटा मैनेजमेंट ऑफिसर- 25 पद

    एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

    इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग क्वालफिकेशन, उम्र सीमा और अनुभव मांगी गई है। ऐसे में उम्मीदवार बेहतर जानकारी के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक नोटिफिकेशन पर जाकर डिटेल दे सकते हैं।

    कितनी लगेगी फीस?

    इन पदों पर सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये + टैक्स और भुगतान गेटवे शुल्क लगेगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं को 100 रुपये देना होगा। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, भले ही चयन प्रक्रिया आगे न बढ़े या आवेदक को शॉर्टलिस्ट न किया जाए।

    ऐसे करें आवेदन

    बैंक ऑफ़ बड़ौदा एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए तरीके अपनाएं

    पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in. पर जाएँ

    फिर “करियर” सेक्शन पर जाएँ और “Current Opportunities.” पर क्लिक करें।

    इसके बाद “Recruitment of Professionals on a Regular Basis in Various Departments.” लिंक पर क्लिक करें।

    फिर “Apply Now” पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल डालकर रजिस्ट्रेशन करें।

    अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान मिले एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

    फिर फॉर्म भरें, जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    अंत में फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।

    सेलेक्शन प्रोसेस

    इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू से गुजरना होगा।

    ऑनलाइन परीक्षा 150 मिनट की होगी जिसमें 150 प्रश्न होंगे और 225 अंक होंगे। (नोट: अंग्रेजी भाषा अनुभाग को छोड़कर, सभी परीक्षाएं द्विभाषी होंगी – अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होंगी) फिर साइकोमेट्रिक टेस्ट या अन्य प्रासंगिक मूल्यांकन होगा। याद रहे ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए समूह चर्चा (जीडी) और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी तरह से तैयारी करें और बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर चयन प्रक्रिया के बारे में अपडेट पर नज़र रखें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    (कोरबा) मड़वारानी पहाड़ पर युवक की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश-पुलिस जांच जारी

    June 7, 2026

    (कोरबा) कोरबा-कटघोरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा अंतर्गत दो ट्रैलर की टक्कर में चालक केबिन में फंसा-रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

    June 7, 2026

    राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये बढ़ाई गई उपकेंद्र की क्षमता

    June 7, 2026

    दबंगों की गुंडागर्दी’ युवक पर चढ़ाई बोलेरो, पीछा करने वाले पत्रकार को बनाया निशाना

    June 7, 2026

    उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त* 

    June 7, 2026

    हैदराबाद के सुप्रसिद्ध भाग्यलक्ष्मी मंदिर का दर्शन लाभ का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    June 7, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    (कोरबा) मड़वारानी पहाड़ पर युवक की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश-पुलिस जांच जारी

    June 7, 2026

    (कोरबा) कोरबा-कटघोरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा अंतर्गत दो ट्रैलर की टक्कर में चालक केबिन में फंसा-रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

    June 7, 2026

    राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये बढ़ाई गई उपकेंद्र की क्षमता

    June 7, 2026

    दबंगों की गुंडागर्दी’ युवक पर चढ़ाई बोलेरो, पीछा करने वाले पत्रकार को बनाया निशाना

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.