Saturday, July 5, 2025

पंजाब-हरियाणा समेत 4 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट:दिल्ली-राजस्थान में तापमान 46 डिग्री के पार; कर्नाटक-केरल में आज तेज बारिश होगी

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 20 जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। - Dainik Bhaskarदेश के कई राज्य इस वक्त तेज गर्मी की चपेट में हैं।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में आज हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा उत्तराखंड, गुजरात, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी आज लू चलने की संभावना है।

IMD के मुताबिक, इन राज्यों में 5 दिनों तक तेज गर्मी पड़ेगी। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में हीटवेव का असर 23 मई तक रहेगा।

IMD ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में दिन के साथ रात भी गर्म होगी। रात का गर्म तापमान सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर को ठंडा होने का मौका नहीं मिलता है।

शनिवार को दिल्ली और राजस्थान में तापमान 46 डिग्री पहुंचा। दिल्ली के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 46.8, नजफगढ़ में 46.7, पीतमपुरा में 46.1 और पूसा में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के जैसलमेर में तापमान 46.2, बाड़मेर में 46.9, गंगानगर में 46.3 और पिलानी में 46.3 रहा। आने वाले दिनों में यहां तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है।

उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में तेज गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु में शनिवार को ही कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले थे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -