Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    SIM Card Rules 2026 : अपने नाम की SIM किसी और को दी तो होगी कार्रवाई, 3 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना

    September 22, 2026

    घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद

    September 22, 2026

    * 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की CM साय से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा- नए उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं
    Chhattisgarh

    फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की CM साय से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा- नए उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं

    News EditorBy News EditorMarch 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    रायपुर: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके।
    उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., पी. दयानंद, राहुल भगत, उद्योग सचिव रजत कुमार और प्रबंध संचालक विश्वेष झा उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 लागू की गई है, जिससे निवेशकों के लिए उद्योग स्थापित करना पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक हो गया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन और त्वरित प्रोसेसिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे निवेश प्रक्रिया पारदर्शी और तेज़ बनी है। इसके अतिरिक्त, ‘सिंगल विंडो 2.0’ प्रणाली लागू की गई है, जिससे सभी आवश्यक स्वीकृतियाँ आसानी से मिल रही हैं और निवेशकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर रही है, जिससे उद्योगपतियों को आवश्यक बुनियादी ढाँचा और संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे नव उद्यमियों को भी सशक्त वातावरण मिलेगा, जिससे वे अपनी व्यावसायिक यात्रा को मजबूती से आगे बढ़ा सकें। इस पहल से न केवल औद्योगिक इकाइयों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
    मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश में एआई, आईटी, डाटा सेंटर, फार्मास्युटिकल, रियल एस्टेट और रोबोटिक्स जैसे सेक्टरों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ में पहली बार सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर और एआई आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    SIM Card Rules 2026 : अपने नाम की SIM किसी और को दी तो होगी कार्रवाई, 3 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना

    September 22, 2026

    घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद

    September 22, 2026

    * 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    September 22, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से आरोपी को राजिम से किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    September 22, 2026

    CG Weather Today : मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, जानें रायपुर का मौसम

    September 22, 2026

    22 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    September 22, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    SIM Card Rules 2026 : अपने नाम की SIM किसी और को दी तो होगी कार्रवाई, 3 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना

    September 22, 2026

    घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद

    September 22, 2026

    * 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    September 22, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से आरोपी को राजिम से किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.