कोरबा पश्चिम 27 जनवरी 2025- हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में 76 वां गणतंत्र दिवस बडे़ ही उत्साह के साथ मनाया गया। विद्युत संयंत्र परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने बलिदानी वीरों के शहादत को नमन करते हुए ध्वज फहराया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता भुवनेश्वर पाटले, एमके. गुप्ता, राजेश कुमार पाण्डेय, पीके.मलघानी, केएनबी.राव एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके.कुरनाल और संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव व महिला मंडल की पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के मंच से मुख्य अभियंता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इंडिपेंडेंट पावर प्राड्यूसर्स आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित 25 वें रेगुलेटरी एण्ड पाॅलिसी मेकर्स रिट्रीट में हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम की 500 मेगावाट विस्तार ईकाई को वर्ष 2012 के बाद स्थापित श्रेणी में फस्र्ट रनरअप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि विस्तार ईकाई ने चालू वित्तीय वर्ष में 224 दिन 13 घंटे और 24 मिनट तक निर्बाध विद्युत उत्पादन कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके लिये मुख्य अभियंता ने अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक साथियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
उत्तम कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए मुख्य अभियंता ने कहा कि मुख्यालय की अनुशंसा पर योगेन्द्र कुमार खंुटे, ओम प्रकाश रात्रे, विवेक पटेल, रामगोपाल भारद्वाज, आकांक्षा मेहरोत्रा व अनिता सिंह उईके को विद्युत गृह में सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने विद्युत गृह स्तर पर सम्मानित 62 अधिकारी, 69 कर्मचारी एवं 45 ठेकाश्रमिकों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


