Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Raipur Women T20 Match : रायपुर में पहली बार सीनियर महिला क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय T20, BCCI ने जारी किया कार्यक्रम

    October 1, 2026

    CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2025: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 608 अभ्यर्थियों के चयन में दखल से इनकार

    October 1, 2026

    Korba Crime News: पांच साल से फरार स्थायी वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.08.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बहन दिनांक 20.08.2026 को सुबह करीब 09:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। शाम एवं रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा आस-पास तथा रिश्तेदारों में उसकी पतासाजी की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। प्रार्थी द्वारा आशंका व्यक्त की गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।

    पुलिस की कार्रवाई

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा नाबालिग की शीघ्र पतासाजी कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा नाबालिग की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

    पतासाजी के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नाबालिग को आरोपी गुरूदेव दास महंत के कब्जे से दस्तयाब किया गया।

    पीड़िता के कथन में उसके द्वारा बताया गया कि आरोपी गुरूदेव दास महंत उसे बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

    प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं पीड़िता के कथन के आधार पर पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरूदेव दास महंत पिता लक्ष्मणदास महंत, उम्र 18 वर्ष 08 माह, निवासी ग्राम सिरली, थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    सक्ती पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Raipur Women T20 Match : रायपुर में पहली बार सीनियर महिला क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय T20, BCCI ने जारी किया कार्यक्रम

    October 1, 2026

    CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2025: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 608 अभ्यर्थियों के चयन में दखल से इनकार

    October 1, 2026

    Korba Crime News: पांच साल से फरार स्थायी वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    October 1, 2026

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में थमने लगा बारिश का दौर, मानसून की विदाई को लेकर मौसम विभाग का अपडेट

    October 1, 2026

    * कटरा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप के टैंकर में छिपाकर रखा 1000 लीटर अवैध डीजल पकड़ा

    October 1, 2026

    यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ की नई प्रबंधकारीणी बैठक!

    October 1, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    Raipur Women T20 Match : रायपुर में पहली बार सीनियर महिला क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय T20, BCCI ने जारी किया कार्यक्रम

    October 1, 2026

    CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2025: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 608 अभ्यर्थियों के चयन में दखल से इनकार

    October 1, 2026

    Korba Crime News: पांच साल से फरार स्थायी वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    October 1, 2026

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में थमने लगा बारिश का दौर, मानसून की विदाई को लेकर मौसम विभाग का अपडेट

    October 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.