वर्ष 2022 से अपहृत नाबालिक बालिका को बरामद करने में थाना सारागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को दिनांक 13.07.2022 को रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

⏩ नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपी दिलीप कुमार चौहान निवासी मुक्ता थाना जैजैपुर को मुखबिर सूचना के आधार से पकड़ा जिसके कब्जे से अपहृता नाबालिक बालिका को बरामद किया गया।

⏩ विवेचना दौरान आरोपी को घटना के संबंध में पुछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया जिसके द्वारा बताया की नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना बताया जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.01.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

⏩ उपरोक्त कारवाही में निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी सारागांव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -