श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा परम आदरणीया श्रीमती शशि दुहन भाभी जी एवं सभी उपाध्यक्षाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा की प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा के मार्गदर्शन में उनके सहयोगियों द्वारा दिनांक 14.03.2026 को प्राथमिक शाला दुरैना में सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्राथमिक शाला दुरैना के ३० छात्र को को स्कूल बैग वितरित किए गए। साथ ही वहाँ उपस्थित सभी छात्र को स्वल्पाहार स्वरूप फूड पैकेट भी प्रदान किए गए।
यह सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यक्रम प्रेरणा महिला समिति की आदरणीया अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा के मार्गदर्शन में उनके सहयोगियों श्रीमती प्रियंका खरे ,श्रीमती रश्मि टंडन,श्रीमती बबीता मेहरा, श्रीमती इतिश्री बड़ई एवं श्रीमती शीला श्रीवास के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


