जिला परिवहन अधिकारी शशिकांत कुर्रे के निर्देशन में आज दिनांक 23/07/2023 को स्कूल बस चेकिंग अभियान में 69 बसों की चेकिंग की गई। 29 बसों में पायी विभिन्न खामियों पर चलानी कार्यवाही से 101100 /- (एक लाख एक हजार एक सौ रुपए) की जुर्माना राशि वसूल की गई। इन स्कूल बसों में लाइसेंस, परमिट, कैमरा सहित अन्य खामियों को पाया गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि एक स्कूल बस 12 साल से अधिक पुरानी थी जिसे संचालन से बाहर करने के लिए शिक्षा संस्थान को निर्देश दिया गया है। जांच के लिए बुलाए जाने पर भी सेंट जेवियर स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल की कुछ बसें तथा एसईसीएल कुसमुंडा व कोरबा, बाल्को की सभी बसें नहीं पहुंची थी जिन पर निकट भविष्य में कार्यवाही की जाएगीउन्होंने कहा है कि सड़कों पर दौड़ने वाले यात्री बसों में भी यदि कोई कमियां जांच के दौरान पाई गई तो कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला आटो संघ, चालक मालिक और पालक संघ के साथ जल्द ही परिवहन विभाग बैठक आयोजित करेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


