कोरबा / रिटर्निंग अधिकारी की संदर्शिका की 18.13 मे निहित प्रावधान अनुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की मतदान दिवस 11.02.2025 के अगले दिवस अर्थात् 12.02.2025 को प्रातः 11:00 बजे आई.टी. कालेज झगरहा के प्राचार्य कक्ष में पीठासीन की डायरी एवं सेक्टर अधिकारी के प्रतिवेदन की संवीक्षा की जावेगी ।
नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका / बांकीमोंगरा / कटघोरा नगर पंचायत पाली / छुरीकला के समस्त वार्डो के पीठासीन की डायरी एवं सेक्टर अधिकारी के प्रतिवेदन की संवीक्षा रिटर्निंग आफिसर नगर पालिक निगम / पालिका परिषद / पंचायत जिला कोरबा एवं प्रेक्षक, नगर पालिक निगम / पालिका परिषद / पंचायत जिला कोरबा की उपस्थिति में किया जाना है। अतः उक्त निर्धारित तिथि एवं समय पर स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


