Saturday, October 25, 2025

रेलवे स्टेशन नैला और चांपा में संदिग्धों और सामानों की तलाशी, पुलिस की अपील

जांजगीर-चांपा: वर्तमान हालातों को ध्यान में रखते हुए, जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन नैला और चांपा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

SDOP जांजगीर श्रीमती कविता ठाकुर और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में BDS (बम निरोधक दस्ता) टीम ने मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की सहायता से रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की गहन तलाशी ली। इस दौरान यात्रियों से लावारिस वस्तुओं से दूर रहने और यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर के मोबाइल नंबर 94791-93199 पर सूचित करने की अपील की गई।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -