Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Raipur Meat Shops Closed : रायपुर में 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश

    September 22, 2026

    CG News : बार में नशे में धुत लड़की का हंगामा, ₹10 हजार का बिल देखकर भड़की’ कर्मचारी से मारपीट

    September 22, 2026

    Assam News : असम में चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, भूपेश बघेल-गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार एक माध्यम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Chhattisgarh

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार एक माध्यम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    News EditorBy News EditorMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    कोरबा, 16 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उड़नखटोला आज कोरबा जिले के सुदूर ग्राम लेमरू में उतरा, जहाँ उन्होंने लखपति दीदी श्रीमती मंजू यादव के निवास पहुँचकर आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनके घर के बाहर संचालित चाट-गुपचुप एवं मंचूरियन के ठेले पर पहुँचकर स्थानीय स्वाद का आनंद लिया और उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।
    मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर श्रीमती मंजू यादव ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सीधे उनके ठेले तक पहुँचे, जहाँ उन्होंने तीखे-चटपटे गुपचुप का स्वाद लिया। पारंपरिक परसा के पत्तों से बने दोने में परोसे गए गुपचुप का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके परिश्रम, लगन और उद्यमशीलता की प्रशंसा की।
    मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान श्रीमती यादव से पूछा कि क्या गुपचुप घर में ही तैयार किए जाते हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वे सभी सामग्री स्वयं घर पर तैयार करती हैं। मुख्यमंत्री ने उनके व्यवसाय और आय के संबंध में जानकारी ली, जिस पर श्रीमती यादव ने बताया कि ठेले के अतिरिक्त वे कैटरिंग प्लेट का कार्य भी करती हैं तथा प्रतिमाह लगभग 20 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर लेती हैं।
    मुख्यमंत्री ने गुपचुप के स्वाद की सराहना करते हुए उनके परिवार और पति के सहयोग के बारे में भी जानकारी ली। श्रीमती यादव ने बताया कि उनके पति श्री धनपत यादव भी व्यवसाय में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीमती मंजू यादव को उनके व्यवसाय के विस्तार एवं प्रोत्साहन हेतु 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक भी प्रदान किया।
    इस दौरान वित्त मंत्री श्री ओपी चैधरी, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Raipur Meat Shops Closed : रायपुर में 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश

    September 22, 2026

    CG News : बार में नशे में धुत लड़की का हंगामा, ₹10 हजार का बिल देखकर भड़की’ कर्मचारी से मारपीट

    September 22, 2026

    Assam News : असम में चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, भूपेश बघेल-गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव

    September 22, 2026

    CG Crime News : पैसों के लिए गैंगरेप की झूठी कहानी’ पुलिस जांच में खुला राज, 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 22, 2026

    कस्टम मिलिंग घोटाला’ ED ने तेज की जांच, 350 पन्नों के दस्तावेजों की पड़ताल शुरू

    September 22, 2026

    CG Lecturer Recruitment 2026: 854 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 29 नवंबर को संभावित, विज्ञापन जल्द

    September 22, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    Raipur Meat Shops Closed : रायपुर में 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश

    September 22, 2026

    CG News : बार में नशे में धुत लड़की का हंगामा, ₹10 हजार का बिल देखकर भड़की’ कर्मचारी से मारपीट

    September 22, 2026

    Assam News : असम में चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, भूपेश बघेल-गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव

    September 22, 2026

    CG Crime News : पैसों के लिए गैंगरेप की झूठी कहानी’ पुलिस जांच में खुला राज, 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.