Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PM Modi on Paper Leak : अब नहीं बचेंगे पेपर लीक के गुनहगार’ संसद में कड़ा कानून लाने की तैयारी, PM मोदी का बड़ा ऐलान

    July 24, 2026

    * पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस जवानों का बलवा ड्रिल का अभ्यास,

    July 24, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान प्रारंभ, सीएससी संचालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सेवा सेतु पोर्टल बना भरोसा, राजेन्द्र कुमार सारथी को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
    Chhattisgarh

    सेवा सेतु पोर्टल बना भरोसा, राजेन्द्र कुमार सारथी को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    News EditorBy News EditorJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 23 जुलाई 2026। शासन की जनहितकारी डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए पारदर्शी, सरल और समयबद्ध शासकीय सेवाओं का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसके माध्यम से अब आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित शासन की विभिन्न सेवाओं का लाभ नागरिकों को बिना अनावश्यक भागदौड़ के आसानी से मिल रहा है। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा निवासी श्री राजेन्द्र कुमार सारथी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, जिन्हें सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार के सदस्य रोजल सारथी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र सहजता से प्राप्त हुआ।
    श्री राजेन्द्र कुमार सारथी ने बताया कि पूर्व में स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनवाने में उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मिसल उपलब्ध नहीं होने, वंशावली के मिलान में कठिनाई तथा आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन में समय लगने के कारण उनका आवेदन लंबे समय तक लंबित रहता था। सेवा सेतु पोर्टल लागू होने के बाद पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और ऑनलाइन हो गई। शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार परिवार के सदस्य का वर्ष 2006 के बाद जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र आधार बनने से उनका आवेदन शीघ्र स्वीकृत हो गया। प्रमाण पत्र जारी होते ही उसकी पीडीएफ सीधे उनके व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुई तथा उन्हें जाति प्रमाण पत्र की प्रति भी प्रदान की गई। आवेदन की प्रत्येक चरण की जानकारी भी समय-समय पर व्हाट्सएप के माध्यम से मिलती रही, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक बनी रही।
    श्री सारथी ने बताया कि अब लोक सेवा केंद्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क पर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त हो रहे हैं। सेवा सेतु पोर्टल ने न केवल नागरिकों का समय और धन बचाया है। उन्होंने राज्य शासन की इस जनहितकारी डिजिटल पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल ने शासकीय सेवाओं को वास्तव में आम नागरिकों के द्वार तक पहुंचा दिया है। अब आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हो रहे हैं। सेवा सेतु पोर्टल डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो शासन की सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाते हुए आम लोगों के जीवन को सुविधाजनक बना रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    PM Modi on Paper Leak : अब नहीं बचेंगे पेपर लीक के गुनहगार’ संसद में कड़ा कानून लाने की तैयारी, PM मोदी का बड़ा ऐलान

    July 24, 2026

    * पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस जवानों का बलवा ड्रिल का अभ्यास,

    July 24, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान प्रारंभ, सीएससी संचालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    July 24, 2026

    महिला कर्मचारियों ने संभाली बालको की 24×7 सुरक्षा की कमान

    July 24, 2026

    Sonam Wangchuk Hunger Strike : 26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद पिया जूस

    July 24, 2026

    Korba News: टीपी नगर के किराए के कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी

    July 24, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    PM Modi on Paper Leak : अब नहीं बचेंगे पेपर लीक के गुनहगार’ संसद में कड़ा कानून लाने की तैयारी, PM मोदी का बड़ा ऐलान

    July 24, 2026

    * पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस जवानों का बलवा ड्रिल का अभ्यास,

    July 24, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान प्रारंभ, सीएससी संचालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    July 24, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल बना भरोसा, राजेन्द्र कुमार सारथी को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    July 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.