Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘मजे लेते रहना चाहिए, मुख्यमंत्री भी बनें’ Singhdev’ के बयान से गरमाई सियासत

    May 23, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल बन रहा सुशासन का मजबूत माध्यम

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार: श्रीमती सुखमणि मिरी को मिला प्रिंटर, मिलेगी आत्मनिर्भरता की नई दिशा

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सेवा सेतु पोर्टल बन रहा सुशासन का मजबूत माध्यम
    Chhattisgarh

    सेवा सेतु पोर्टल बन रहा सुशासन का मजबूत माध्यम

    News EditorBy News EditorMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में “सेवा सेतु” पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डिजिटल सुशासन की इस अभिनव पहल के माध्यम से अब जांजगीर-चांपा जिले के नागरिकों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
    कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशन में सेवा सेतु पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पंचायत सचिवों, सेवा सेतु केंद्र संचालकों एवं संबंधित विभागीय कर्मचारियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना एवं आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही पोर्टल के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए जा रहे है।

    एक ही पोर्टल पर अनेक सुविधाएं

    सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख संबंधी सेवाएं, नाम संशोधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित आवेदन, श्रम एवं राजस्व विभाग की सेवाएं सहित विभिन्न विभागों की ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पूर्व में नागरिकों को अलग-अलग सेवाओं के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब सेवा सेतु पोर्टल के जरिए नागरिक एक ही स्थान से ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

    ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

    ई जिला प्रबंधक जिला ई गवर्नेंस श्री सुनील कुमार साहू ने बताया की लोक सेवा केंद्र अब सेवा सेतु केंद्र और ऑपरेटर सेवा सेतु प्रबंधक कहलाएँगे। जिले के सभी ब्लॉक के सचिवो को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब ग्राम पंचायत स्तर के विवाह प्रमाण पत्र,भवन अनुज्ञा,स्ट्रीट लाइट बदलने,आवश्यक साफ़ सफ़ाई व्यवस्था,नाम परिवर्तन संबंधी राजपत्र अधिसूचना जैसे सेवायें जो ऑफलाइन था उसे अब सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया जा रहा है।इस पोर्टल को वाट्सएप से भी जोड़ा गया है अब घर बैठें नागरिक वाट्सएप के माध्यम से सेवाओं और आवेदन की जानकारी ले सकते हैं। पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता से लोगों को जिला एवं तहसील मुख्यालय तक बार-बार आने की आवश्यकता कम होगी। इससे ग्रामीण नागरिकों को समय की बचत के साथ-साथ आर्थिक राहत भी मिलेगी।

    पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा

    सेवा सेतु केवल एक डिजिटल पोर्टल नहीं, बल्कि शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करने वाला प्रभावी माध्यम है। ऑनलाइन आवेदन एवं ट्रैकिंग प्रणाली के माध्यम से पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनी है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सेवा सेतु पोर्टल का अधिकाधिक उपयोग करें तथा ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाकर शासन की पारदर्शी एवं सरल प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    ‘मजे लेते रहना चाहिए, मुख्यमंत्री भी बनें’ Singhdev’ के बयान से गरमाई सियासत

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार: श्रीमती सुखमणि मिरी को मिला प्रिंटर, मिलेगी आत्मनिर्भरता की नई दिशा

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार: गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान

    May 23, 2026

    अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

    May 23, 2026

    प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: श्री सोनमणि बोरा

    May 23, 2026

    CG NEWS : अफेयर के विवाद में उजड़ा पूरा परिवार’ मां ने बच्चों को शराब पिलाकर दी दर्दनाक मौत, फिर पति संग लगाई फांसी

    May 23, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    ‘मजे लेते रहना चाहिए, मुख्यमंत्री भी बनें’ Singhdev’ के बयान से गरमाई सियासत

    May 23, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल बन रहा सुशासन का मजबूत माध्यम

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार: श्रीमती सुखमणि मिरी को मिला प्रिंटर, मिलेगी आत्मनिर्भरता की नई दिशा

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार: गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान

    May 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.