बांग्लादेश से भारत आने के बाद शेख हसीना के विमान ने सुबह 9 बजे उड़ान भरा है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से विमान ने उड़ान भरा है। भारतीय एजेंसियां बांग्लादेश के घटनाक्रम पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। प्लेन कहां जा रहा है? इसकी अभी जानकारी नहीं है। इसी प्लेन से कल शेख हसीना भारत आईं थी। अभी ये पता नहीं है कि इस प्लेन के अंदर शेख हसीना हैं कि नहीं।
सोमवार शाम गाजियाबाद आईं थी शेख हसीना
भारी विरोध प्रदर्शन के बीच शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह ढाका से अगरतला के रास्ते गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में आ गई थीं।। उनका C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सोमवार शाम 6 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा था।
अजीत डोभाल ने शेख हसीना से की थी मुलाकात
राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शेख हसीना के आते ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने उनसे मुलाकात की थी। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के भारत के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि शेख हसीना जब तक लंदन नहीं जा रही हैं। वह यहीं रुकेंगी।
शेख हसीना के विमान ने गाजियाबाद से भरी उड़ान
वहीं, मंगलवार सुबह शेख हसीना का विमान हिंडन एयरबेस उड़ान भर चुका है। वह कहां जा रही हैं कि किसी को कुछ नहीं पता है। शेख हसीना विमान के अंदर बैठी हैं कि नहीं, ये भी किसी को जानकारी नहीं है।
बांग्लादेश में अराजकता की स्थित
बता दें कि बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना के अचानक पीएम पद इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। बांग्लादेश के हालातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस मुद्दे पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी।


