Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा की सड़कों पर बवाल, बैरिकेड तोड़ने का प्रयास; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

    August 27, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में रेलवे सुरंग के भीतर तेंदुआ देखकर मचा हड़कंप, लोको पायलट ने बनाया वीडियो

    August 27, 2026

    CG NEWS : पटवारी कार्यालय में मचा हड़कंप, लोहे की रॉड से किया हमला’ वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Shukrawar Ke Upay: माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन
    Featured

    Shukrawar Ke Upay: माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

    News EditorBy News EditorDecember 20, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Shukrawar Ke Upay: सप्ताह का शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन देवी लक्ष्मी की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आर्थिक मजबूती के लिए शुक्रवार के दिन विधि-विधान और मंत्रों के जाप के साथ मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। इसके अलावा शुक्रवार के दिन इन उपायों को करने से समस्त परेशानियों का समाधान मिल जाता है। तो आइए जानते हैं कि माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन क्या उपाय करना चाहिए।

    शुक्रवार के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय

    1. अगर आप अपने जीवन में सुख बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन बाजार से मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर बैठी हुई एक तस्वीर लाएं और अपने मंदिर में स्थापित करें। इसके बाद देवी मां को सबसे पहले पुष्प अर्पित करें। फिर धूप-दीप आदि से उनकी पूजा करें।

    2. अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे अपने मंदिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें। अब सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें। फिर उस सिक्के की भी उसी प्रकार से पूजा करें और शुक्रवार पूरे दिन उसे मंदिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

    3. अगर आप अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखना चाहते हैं तो उसके लिए शुक्रवार के दिन आपको देवी लक्ष्मी के मंदिर में शंख चढ़ाना चाहिए। साथ ही देवी मां को घी और मखाने का भोग लगाना चाहिए और उनके आगे हाथ जोड़कर अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

    4. अगर आप अपनी धन-संपदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसे चावल से भर दें। चावल के ऊपर एक रुपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें। अब उस पर ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर उसे किसी मंदिर के पुजारी को दान कर दें।

    5. अगर आप किसी महत्वपूर्ण डील के लिए शुक्रवार के दिन कहीं बाहर जा रहे हैं और आप उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो उसके लिए शुक्रवार के दिन आपको घर से बाहर जाते समय पहले लक्ष्मी मां को प्रणाम करना चाहिए, उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। उसके बाद थोड़ा-सा दही-चीनी खाकर, पानी पीकर घर के बाहर जाना चाहिए।

    6. अगर आप अपने बिजनेस में आर्थिक रूप से लाभ पाना चाहते हैं, अपने बिजनेस को बहुत आगे तक ले जाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी के मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः। शुक्रवार के दिन आपको इस मंत्र का कम से कम 11 बार जप करना चाहिए।

    7. अगर आपके बच्चों की तरक्की में आर्थिक रूप से किसी प्रकार की रूकावट आ रही है और आपको किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है तो शुक्रवार के दिन हो सके तो 11 कन्याओं को घर बुलाकर खाना खिलाना चाहिए। अगर 11 को न खिला सकें तो 9 कन्याओं को खिलाना चाहिए। नहीं तो 7 कन्याओं को खिलाएं, नहीं तो 5 कन्याओं को खिलाएं। अगर वो भी न हो सके तो किसी एक कन्या को खाना खिलाएं। देखिये ये आपकी श्रद्धा पर निर्भर करता है कि आप कितनी कन्याओं को भोजन कराते हैं। भोजन कराने के बाद कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लेना न भूलें।

    8. अगर आप अपने जीवन में खुशियों का संचार करना चाहते हैं, तो उसके लिए शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले देवी मां के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। फिर दाहिने हाथ में फूल लेकर देवी मां के आगे रखें और उन्हीं फूलों के ऊपर मिट्टी के एक दीपक में घी डालकर, रूई की बाती लगाकर ज्योत जलाएं। साथ ही देवी मां को लाल चुनरी चढ़ाएं।

    9. अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवनसाथी की खूब तरक्की हो, उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाए तो इसके लिए शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद देवी लक्ष्मी के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ‘श्रीं ह्रीं श्रीं’शुक्रवार के दिन आपको इस मंत्र का कम से कम एक माला, यानि 108 बार जप करना चाहिए।

    10. अगर आप जीवन में अपने आपको एक बेहतर पॉजिशन पर स्टैंड कराना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को केसर का तिलक लगाएं। साथ ही दूध-चावल की खीर बनाकर, उससे देवी मां को भोग लगाएं। बाद में प्रसाद के रूप में खीर को छोटे बच्चों में बांट दें और स्वयं भी थोड़ा-सा प्रसाद खा लें।

    11. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहें और आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो इसके लिए शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेनी चाहिए और उसे पानी की सहायता से घोलना चाहिए। अब इस हल्दी से अपने घर के बाहर मेन गेट के दोनों तरफ पहले जमीन पर छोटे-छोटे पैर के चिन्ह बनाएं। फिर गेट के दोनों तरफ दीवार पर एक-एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें।

    12. अगर आप अपने परिवार के सदस्यों की सुख-समृद्धि बरकरार रखना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन आपको मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति लेनी चाहिए और उन्हें अपने घर के ईशान कोण में, यानि उत्तर-पूर्व दिशा के कोने में एक लकड़ी की चौकी पर, किसी बर्तन में स्थापित करना चाहिए। फिर उन्हें दूध से स्नान करना चाहिए। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराना चाहिए। फिर उन मूर्तियों को बर्तन में से निकालकर, कपड़े से पोंछकर अपने मंदिर में स्थापित करें और बर्तन में पड़े पानी और दूध को पूरे घर में छिड़क दें। इसके बाद देवी मां के आगे घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा की सड़कों पर बवाल, बैरिकेड तोड़ने का प्रयास; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

    August 27, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में रेलवे सुरंग के भीतर तेंदुआ देखकर मचा हड़कंप, लोको पायलट ने बनाया वीडियो

    August 27, 2026

    CG NEWS : पटवारी कार्यालय में मचा हड़कंप, लोहे की रॉड से किया हमला’ वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 27, 2026

    CG BREAKING : महापौर की कार बनी आग का गोला, उतरने के कुछ ही पल बाद धू-धूकर जला वाहन

    August 27, 2026

    Electricity Privatization : छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण की सुगबुगाहट से बवाल, टाटा पावर को वितरण देने का विरोध

    August 27, 2026

    बिजली कनेक्शन की eKYC शुरू होने वाली, दस्तावेजों में नाम गलत हुआ तो अटक सकता है सत्यापन

    August 27, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा की सड़कों पर बवाल, बैरिकेड तोड़ने का प्रयास; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

    August 27, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में रेलवे सुरंग के भीतर तेंदुआ देखकर मचा हड़कंप, लोको पायलट ने बनाया वीडियो

    August 27, 2026

    CG NEWS : पटवारी कार्यालय में मचा हड़कंप, लोहे की रॉड से किया हमला’ वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 27, 2026

    CG BREAKING : महापौर की कार बनी आग का गोला, उतरने के कुछ ही पल बाद धू-धूकर जला वाहन

    August 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.