Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : सफाई के दौरान कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक के हमले में दो सफाईकर्मी गंभीर घायल

    August 22, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत

    August 22, 2026

    माह अगस्त में पीडीएस खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण, वितरण कार्य प्रगति पर: खाद्य विभाग

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Sikkim Flash Flood: मृतकों की संख्या 19 हुई, 103 लोग लापता, लाचेन में करीब 3 हजार लोग फंसे, हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू की तैयारी
    Chhattisgarh

    Sikkim Flash Flood: मृतकों की संख्या 19 हुई, 103 लोग लापता, लाचेन में करीब 3 हजार लोग फंसे, हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू की तैयारी

    News EditorBy News EditorOctober 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है जबकि 103 लोग लापता हैं। इस हादसे में सेना के 22 जवान भी लापता हो गए। वहीं  लाचेन और लाचुंग में करीब 3 हजार लोगों के फंसे होने की खबर हैं। चेकपोस्ट के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक करीब 700 से 800 ड्राइवर फंसे हुए हैं वहीं 3150 लोग इस इलाके में बाइक से गए थे, ये लोग भी फ्लैश फ्लड में फंस गए हैं। इन इलाकों तक पहुंचने के रास्ते सैलाब में बह गए हैं, जिससे यहां हेलीकॉप्टर से ही पहुंचा जा सकता है।

    लाचेन और लाचुंग में लगभग 3000 लोग फंसे

    सिक्किम के मुख्य सचिव विजय भूषण पाठक ने बताया, चेकपोस्ट के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, लाचेन और लाचुंग में लगभग 3000 लोग फंसे हुए हैं। 700-800 ड्राइवर वहां फंसे हुए हैं। 3150 लोग जो मोटरसाइकिलों पर वहां गए थे वे भी वहां फंस गए हैं। सेना और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से सभी को निकाला जाएगा। सेना ने लाचेन और लाचुंग में फंसे लोगों को इंटरनेट पर वॉयस कॉल के जरिए उनके परिवारों से बात कराई।

    अब तक 2,011 लोगों को बचाया गया 

    अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए 26 लोग सिक्किम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने एक बुलेटिन में बताया कि अब तक 2,011 लोगों को बचाया गया है, जबकि 22,034 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। पाठक ने कहा कि उन्हें सेना की 27वीं माउंटेन डिवीजन के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में लाचेन, लाचुंग और आसपास के क्षेत्रों में फंसे पर्यटक सुरक्षित हैं।  एक अनुमान के मुताबिक, विदेशी नागरिकों सहित 3,000 से ज्यादा टूरिस्ट सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं। पाठक ने कहा कि सेना ने अपनी दूरसंचार सेवा एक्टिव कर दी है और कई पर्यटकों को उनकेपरिवार के सदस्यों से बात करायी। उन्होंने कहा कि फंसे हुए पर्यटकों को निकालना प्राथमिकता है और उन्हें मंगन तक हवाई मार्ग से ले जाने का फैसला लिया गया है, जहां से उन्हें सड़क मार्ग से सिक्किम लाया जाएगा। भाररतीय वायुसेना और सेना के हेलीकॉप्टर लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग के लिए बृहस्पितवार को उड़ान भरने के लिए तैयार थे, लेकिन खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं कर सके।

    सेना के 22 जवानों की तलाश जारी

    उत्तरी सिक्किम में स्थानीय लोगों के रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की प्लाटून भी तैयार हैं। अधिकारियों ने बताया कि लापता 22 सैन्यकर्मियों की तलाश निचले इलाकों में ध्यान केंद्रित करते हुए की जा रही है क्योंकि संभावना है कि पानी का तेज बहाव उन्हें नीचे की ओर ले गया होगा। तीस्ता नदी में उफान से बुरी तरह प्रभावित सिंगताम शहर की स्थिति का जिक्र करते हुए पाठक ने कहा कि पास के औद्योगिक क्षेत्र सिंगताम और आईबीएम में पानी और बिजली के बुनियादी ढांचे की बहाली पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आपदा में सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में से एक सिंगताम का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का आग्रह करते हुए आश्वासन दिया कि सरकार उनके पुनर्वास के लिए सभी जरूरी उपाय कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : सफाई के दौरान कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक के हमले में दो सफाईकर्मी गंभीर घायल

    August 22, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत

    August 22, 2026

    माह अगस्त में पीडीएस खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण, वितरण कार्य प्रगति पर: खाद्य विभाग

    August 22, 2026

    CG Accident : बलरामपुर में दर्दनाक हादसा’ पिकअप-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत और 7 गंभीर

    August 22, 2026

    UCC को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तैयारी तेज, 27 अगस्त को राजधानी में होगा बड़ा मंथन

    August 22, 2026

    IGKV Paper Leak Case : पेपर लीक मामले में शिकंजा कसा, जांच के बाद 6 लोगों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 22, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : सफाई के दौरान कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक के हमले में दो सफाईकर्मी गंभीर घायल

    August 22, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत

    August 22, 2026

    माह अगस्त में पीडीएस खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण, वितरण कार्य प्रगति पर: खाद्य विभाग

    August 22, 2026

    CG Accident : बलरामपुर में दर्दनाक हादसा’ पिकअप-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत और 7 गंभीर

    August 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.