Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जबसे पहाड़ी कोरवा सुदंर सिंह का नौकरी से जुड़ा नाता, वह जंगल की ओर नहीं जाता
    Chhattisgarh

    जबसे पहाड़ी कोरवा सुदंर सिंह का नौकरी से जुड़ा नाता, वह जंगल की ओर नहीं जाता

    News EditorBy News EditorDecember 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    कोरबा 08 दिसंबर 2024/ पहाड़ी कोरबा सुंदर सिंह कुछ माह पहले तक बेरोजगार था। कभी मजदूरी मिल जाने से काम कर लेता था तो कभी कुछ नहीं मिलने से जंगल की ओर निकल पड़ता था। उसके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं था, इसलिए घर परिवार का खर्च चलाने में उसे अक्सर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राशनकार्ड के जरिए दिए जाने वाले खाद्यान्न से उन्हें भूखे पेट सोने की नौबत तो नहीं आती थी, लेकिन घर की अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे का इंतजाम भी नहीं हो पाता था। इसी बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जब जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के योग्य बेरोजगार युवकों को नौकरी देने की शुरुआत की गई तो पहाड़ी कोरवा सुंदर सिंह ने भी अपना आवेदन जमा किया। पहाड़ी कोरवा सुंदर के दस्तावेजों की जाँच के पश्चात उसका चयन कर लिया गया। विषम परिस्थितियों में रहकर गरीबी के बीच मजदूरी करने वाला पहाड़ी कोरवा सुंदर का नाता स्कूल से जुड़ गया है। वह भृत्य के रूप में नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारी उठा पा रहा है। अब वह अनावश्यक जंगल की ओर नहीं जाता।
    कोरबा ब्लॉक के ग्राम कोरई में रहने वाले पहाड़ी कोरवा सुंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने बहुत संघर्षों से आठवीं पास किया। इस बीच गरीबी और घर का माहौल अलग होने की वजह से आगे की पढ़ाई भी नहीं कर पाया। वह सुबह होते ही जंगल की ओर निकल जाता और देर शाम को लौटता। कभी-कभी मजदूरी का काम मिल जाने से उसे कुछ रूपए मिल तो जाते थे, लेकिन इससे उसकी गरीबी और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो पाती थी। पहाड़ी कोरवा सुंदर सिंह ने बताया कि उनके घर में शुरू से ही अलग माहौल था। परिवार का पूरा समय जंल में ही बीतता था। कुछ समय बाद उनकी भी शादी हो गई। जंगल से निकलकर पहले पढ़ाई फिर मजदूरी करना और घर का खर्च उठाना यह सब बहुत मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि पिताजी सहित उनके परिवार के अधिकांश सदस्य बहुत गरीब है और उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह आठवीं तक की पढ़ाई कर पायेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा हम पहाड़ी कोरवाओं को नौकरी देकर बहुत बड़ा उपकार किया गया है। उन्होंने बताया कि नौकरी लगने से घर-परिवार और समाज में खुशी का है। पहाड़ी कोरवा सुंदर का कहना है कि अब उसकी पूरी दिनचर्या बदल गई है। रूमगरा के शासकीय हाई स्कूल में भले ही उन्हें भृत्य के रूप में मानदेय से नौकरी मिली है लेकिन यहां का माहौल उन्हें बहुत कुछ सीखा रहा है। अन्य बच्चों को देखकर उन्होंने भी निर्णय लिया है कि अपने बच्चों को भी आगे तक पढ़ायेगा। विगत पांच माह से भृत्य के पद पर नौकरी से जुड़े सुंदर सिंह ने वेतन मिलने के बाद अपने ऊपर लदे कर्ज के बोझ को हल्का कर लिया है, वहीं पत्नी और बच्चों के लिए भी कपड़े सहित नए सामान लिए हैं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में वह अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देगा। सुंदर सिंह की पत्नी निहारों बाई का कहना है कि पति को नौकरी मिलने के बाद घर का माहौल बदल गया है। पहले घर में पैसा नहीं होने से घर का जरूरी सामान नहीं आ पाता था, अब समय पर सामान आने से घर का चूल्हा समय पर जलता है और वे अपनी पसंद का खा सकते हैं, कुछ खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि पति को नौकरी मिलने पर उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है। वह कहती है कि नौकरी भले ही उन्हें डीएमएफ से मानदेय पर मिली है लेकिन इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बन पाएगी।
    स/कमलज्योति/सुरजीत

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026

    CG NEWS : इंद्रावती भवन की लिफ्ट अचानक हुई बंद, 8 अधिकारी-कर्मचारी अंदर फंसे’ 30 मिनट बाद निकले बाहर

    September 11, 2026

    CG BREAKING NEWS : पोला उत्सव में जा रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

    September 11, 2026

    CG NEWS : मंत्री खुशवंत साहब के भाई ने छोड़ा BJP का साथ, कांग्रेस में हुए शामिल

    September 11, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026

    CG NEWS : इंद्रावती भवन की लिफ्ट अचानक हुई बंद, 8 अधिकारी-कर्मचारी अंदर फंसे’ 30 मिनट बाद निकले बाहर

    September 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.