Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Pt. Pradeep Mishra’ ने अमित शाह को बताया भगवान शंकर का अवतार, कांग्रेस ने उठाए सवा

    August 20, 2026

    CG News : अभनपुर में विवाद गरमाया’ CMO को धमकी और गाली-गलौज का आरोप, नपा अध्यक्ष का VIDEO वायरल

    August 20, 2026

    Korba Elephant Terror: आधी रात बस्ती में घुसा लोनर हाथी, ग्रामीण के घर की दीवार ढहाई

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » भाभी ने 2 देवरों के साथ मिलकर किया मर्डर:युवक के सिर पर ईंट से किया वार, फिर करंट लगाया; खेत में फेंकी लाश
    Chhattisgarh

    भाभी ने 2 देवरों के साथ मिलकर किया मर्डर:युवक के सिर पर ईंट से किया वार, फिर करंट लगाया; खेत में फेंकी लाश

    News EditorBy News EditorAugust 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोंडाहुर में भाभी ने अपने 2 देवरों के साथ मिलकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपी दोनों देवरों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार महिला की तलाश जारी है।

    11 अगस्त को गोंडाहुर के रहने वाले नकुल पांडे ने अपने बेटे नवदीप पांडे (30) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस मामला दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी थी। जिसके बाद उसकी लाश एक खेत में बहुत बुरी हालत में मिली थी। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और काफी खून भी बह गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, जिसमें युवक की हत्या की पुष्टि हो गई।

    पुलिस ने परिजनों और गांववालों से पूछताछ की, जिसमें ये पता चला कि नवदीप का गांव की ही एक महिला जेरोमिना तिर्की (30) के घर में आना-जाना था। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। वहीं महिला का पति केरल में काम करने गया है। पुलिस ने महिला के घर पहुंचकर उसे बुलाने को कहा, तो पता चला कि वो फरार हो गई है। हालांकि पुलिस ने उसके दोनों देवरों संजू तिर्की (27) और बृज तिर्की (25) को हिरासत में ले लिया, जिनकी भूमिका भी इस हत्याकांड में संदिग्ध पाई गई थी।

    पुलिस की पूछताछ में दोनों देवर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने बताया कि उनका बड़ा भाई केरल में काम करने गया है। इस बीच नवदीप उनके घर आने-जाने लगा। उनकी भाभी के साथ उसके नाजायज संबंध हो गए। इसके बाद से वो रोज आकर भाभी को परेशान करने लगा। जब भाभी ने ये बात बताई, तो हमने उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की।

    9 अगस्त को जब नवदीप घर आया, भाभी के साथ मिलकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे बेहोश कर दिया। फिर बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को खेत में बिजली के पोल के पास फेंक दिया। आरोपियों के जुर्म कबूल करते ही पुलिस ने दोनों देवरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार भाभी की तलाश की जा रही है। पखांजूर एएसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Pt. Pradeep Mishra’ ने अमित शाह को बताया भगवान शंकर का अवतार, कांग्रेस ने उठाए सवा

    August 20, 2026

    CG News : अभनपुर में विवाद गरमाया’ CMO को धमकी और गाली-गलौज का आरोप, नपा अध्यक्ष का VIDEO वायरल

    August 20, 2026

    Korba Elephant Terror: आधी रात बस्ती में घुसा लोनर हाथी, ग्रामीण के घर की दीवार ढहाई

    August 20, 2026

    लाइव वीडियो बनाने की शर्त पड़ी भारी, ब्लू वाटर में डूबा युवक’ Deputy CM Sao ने लिया संज्ञान

    August 20, 2026

    CG High Court : छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती, 56 सिविल जजों की पोस्टिंग के आदेश जारी

    August 20, 2026

    NEET-UG में बड़ा बदलाव’ 600 विशेषज्ञों की छुट्टी, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा अब CISF के हवाले

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Pt. Pradeep Mishra’ ने अमित शाह को बताया भगवान शंकर का अवतार, कांग्रेस ने उठाए सवा

    August 20, 2026

    CG News : अभनपुर में विवाद गरमाया’ CMO को धमकी और गाली-गलौज का आरोप, नपा अध्यक्ष का VIDEO वायरल

    August 20, 2026

    Korba Elephant Terror: आधी रात बस्ती में घुसा लोनर हाथी, ग्रामीण के घर की दीवार ढहाई

    August 20, 2026

    लाइव वीडियो बनाने की शर्त पड़ी भारी, ब्लू वाटर में डूबा युवक’ Deputy CM Sao ने लिया संज्ञान

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.