गिरफ्तार आरोपी :
1. रहीम खान पिता कलीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा
2. रईस खान पिता कलीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा
3. साहिम खान पिता कलीम खान उम्र 19 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा
4. मुकेश अग्रवाल पिता गोपीराम अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक कोरबा
5. दीनदयाल पिता स्व रघुनाथ अग्रवाल उम्र 59 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक कोरबा
6. नीरज अग्रवाल पिता गोपीराम अग्रवाल उम्र 47 वर्ष निवासी अग्रोहा मार्ग कोरबा
थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रार्थी गुलशन वासन के निर्माणाधीन मकान से दिनांक 02.10.2026 से 06.10.2026 के मध्य चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक एवं प्लंबिंग सामान के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके कब्जे/निशानदेही से लगभग ₹3 लाख कीमत का चोरी का सामान बरामद किया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
🚔 कोरबा पुलिस की अपील :
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में देवें




