Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : पिज्जा आउटलेट का VIDEO वायरल, वेज-नॉनवेज को लेकर ग्राहकों ने उठाए सवाल

    September 21, 2026

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश’

    September 21, 2026

    मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 का चालक

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Snow Falls in Mainpat : शीतलहर से बढ़ी परेशानी, रायपुर अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के सैकड़ों केस
    Chhattisgarh

    Snow Falls in Mainpat : शीतलहर से बढ़ी परेशानी, रायपुर अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के सैकड़ों केस

    News EditorBy News EditorDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Snow Falls in Mainpat : रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि हिल स्टेशन मैनपाट में पेड़-पौधों और जमीन पर बर्फ की चादर जम गई है। ठंड का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ नजर आने लगा है, जहां न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है।

    Doctors Claim : कोविड के बाद हवा हुई खतरनाक, भारत में बढ़ा प्रदूषण का असर

    मैनपाट में जमी बर्फ, ठिठुरे लोग

    मैनपाट में सुबह के समय बर्फ की परत दिखाई दी, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि, कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को भी प्रभावित किया है। सुबह-शाम ठंड का प्रकोप सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

    बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही ठंड

    इस भीषण ठंड का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों और नवजात शिशुओं की सेहत पर पड़ रहा है। बीते एक महीने में रायपुर के अंबेडकर अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के 400 से अधिक मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी ठंडा हो जाता है, जिससे वे हाइपोथर्मिया की चपेट में आ जाते हैं।

    नवजातों में ज्यादा खतरा

    बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों का कहना है कि नवजात शिशुओं की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होतीं, इसलिए वे ठंड सहन नहीं कर पाते। खासकर सीजेरियन डिलीवरी से जन्मे बच्चों में हाइपोथर्मिया का खतरा अधिक रहता है। पर्याप्त सावधानी नहीं बरतने पर कई बच्चों को NICU और SNCU में भर्ती कर इलाज करना पड़ रहा है।

    डॉक्टरों की सलाह

    डॉक्टरों ने माता-पिता को सलाह दी है कि नवजात और छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें गर्म कपड़ों में रखें, शरीर का तापमान नियमित जांचें और ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचाएं। किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    ठंड से अभी राहत के आसार नहीं

    मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। आने वाले दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर बना रह सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : पिज्जा आउटलेट का VIDEO वायरल, वेज-नॉनवेज को लेकर ग्राहकों ने उठाए सवाल

    September 21, 2026

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश’

    September 21, 2026

    मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 का चालक

    September 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    September 21, 2026

    CG Congress : 36 में से 20 नेताओं का निष्कासन रद्द, कुकरेजा-डोंगरे समेत कई की वापसी

    September 21, 2026

    गुटखा फैक्टरी में CGST की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी का आंकड़ा 60 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

    September 21, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG NEWS : पिज्जा आउटलेट का VIDEO वायरल, वेज-नॉनवेज को लेकर ग्राहकों ने उठाए सवाल

    September 21, 2026

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश’

    September 21, 2026

    मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 का चालक

    September 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    September 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.