कोरबा l भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं का संघ समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) 2 मार्च को आठ राज्यों की 51 प्रतिभाओं को सम्मानित करेगा। यह जानकारी देते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने बताया कि समाज कल्याण के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मान देकर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया उन्हें हमेशा और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी संघ के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर ‘राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 8 राज्यों की प्रतिभाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
पत्रकार वार्ता में उपस्थित समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन गाजियाबाद में प्रताप विहार स्थित सेक्टर 11 में फ्लोरेस अस्पताल के कान्फ्रेंस हॉल में होना सुनिश्चित हुआ है। यह कार्यक्रम रविवार, 2 मार्च को होगा। सुबह साढ़े 10 बजे मुख्य अतिथियों द्वारा समारोह का शुभारंभ और दोपहर 2.30 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। तत्पश्चात सहभोज करेंगे।
कार्यक्रम में गाजियाबाद के एडीएम सिटी श्री गंभीर सिंह, पीआईआईटी कालेज ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) भरत सिंह, पांच बार के राष्ट्रीय चैंपियन रहे नोएडा के श्री सूरज वर्मा, डॉ. एम. के. सिंह, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार, सुरों की मलिका दिल्ली की ममता श्रीवास्तव एवं समाजसेवी श्रीमती रजनी ढौंडियाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वहीं जिन आठ राज्यों की 51 प्रतिभाओं को अवार्ड प्रदान किए जाएंगे, उनमें गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार एवं ओडिशा शामिल हैं। सभी चयनित प्रतिभाएं उपरोक्त प्रदेशों में साहित्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, कला-संस्कृति एवं पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।
सुधीर श्रीवास्तव के अनुसार, इस बार 11 श्रेणियों में प्रतिभाओं को अवार्ड एवं प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किए जाएंगे। इनमें राष्ट्र गौरव, राष्ट्रीय प्रतिभा, साहित्य गौरव, पत्रकार गौरव, समाज रत्न, समाज गौरव, बेस्ट परफॉरमेंस, युवा प्रतिभा पुरस्कार, स्वास्थ्य सेवा पुरस्कार एवं बाल प्रतिभा पुरस्कार शामिल हैं। जिन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, उनमें मुख्य रूप से अहमदाबाद गुजरात की डॉ आशा सिंह सिकरवार को हिंदी साहित्य, यहीं से नरसिंहभाई आत्माराम अग्रवाल को समाजसेवा, मेरठ उत्तर प्रदेश के रूपेन्द्र सिंह ‘रोमी’ को पर्यावरण, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की सुश्री दीपशिखा को कौशल विकास, मुजफ्फरपुर बिहार के श्री रमेश प्रसाद श्रीवास्तव को समाजसेवा, कोरबा छत्तीसगढ़ के विनोद सिन्हा को सोशल वर्क, फरीदाबाद हरियाणा की डॉ नमिता राकेश को हिंदी साहित्य, यही से संजय मग्गू को पत्रकारिता, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से डॉ विष्णु सक्सेना और ओम प्रकाश प्रजापति को हिंदी साहित्य, संबलपुर ओडिशा की कुमारी प्रियल प्रधान, दिल्ली की निशा को कला-संस्कृति और पाली राजस्थान से रामस्वरूप भटनागर को हिंदी साहित्य में उत्कृष्टता के लिए अवार्ड प्रदान किया जाएगा।
8 राज्यों की 51 प्रतिभाओं को समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया करेगा 2 मार्च को सम्मानित ,कोरबा के बिनोद सिन्हा भी होंगे सम्मानित
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -