Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

    April 21, 2026

    जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश

    April 21, 2026

         *ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा* *अनुसंधान केन्द्र हेतु एक करोड ** *रू का अनुदान** *सीएसआर के तहत एनआईटी* *रायपुर के साथ* *समझौता*  

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » “आतंकवादियों के प्रति नरम रवैया…”, एस जयशंकर ने कनाडा पर फिर बोला हमला
    Chhattisgarh

    “आतंकवादियों के प्रति नरम रवैया…”, एस जयशंकर ने कनाडा पर फिर बोला हमला

    News EditorBy News EditorSeptember 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    भारत और अमेरिका ने बीते दिनों कनाडा में एक खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या को लेकर चर्चा की. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से कहा कि कनाडा चरमपंथी तत्वों को पनाह देता है. जो कहीं से भी सही नही हैं.

    मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

    1. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा के पीएम ट्रूडो के आरोपों पर कहा कि कनाडा ने जिस तरह के आरोप भारत पर लगाए हैं वो कहीं से भी भारत की पॉलिसी के तहत नहीं आते हैं. ऐसे में भारत पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं.
    2. वाशिंगटन के हडसन इंस्टीट्यूट में एक चर्चा के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा का “आतंकवादियों, चरमपंथियों और खुले तौर पर हिंसा की वकालत करने वाले लोगों के प्रति उदार रवैया” है. “कनाडा की राजनीति की मजबूरियों के कारण ही उन्हें कनाडा से ऐसी गतिविधियों को संचालित करने के लिए जगह दी गई है.
    3. गुरुवार को जयशंकर की ब्लिंकन से मुलाकात के दौरान अमेरिका ने भारत-कनाडा विवाद के बारे में कुछ भी बात नहीं की. इससे पहले, अमेरिका ने कनाडा के आरोपों पर गहरी चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि उसे अपने दोनों सहयोगियों – भारत और कनाडा की परवाह है.
    4. एस जयशंकर ने हाल ही में कहा कि भारत के लिए, कनाडा एक ऐसा देश रहा है जहां भारत से संगठित अपराध लोगों की तस्करी, अलगाववाद, हिंसा, आतंकवाद के साथ मिश्रित है. उन्होंने जोर देते हुए कहा था कि भारतीय राजनयिक कनाडा में असुरक्षित हैं.
    5. जयशंकर ने कहा कि अगर कनाडा के पास कुछ स्पेसेफिक है तो भारत इस पर विचार करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि किसी चीज के लिए दरवाजे बंद नहीं होते, लेकिन देखने लायक कुछ तो होना ही चाहिए. अगर हमारे लिए किसी चीज को देखने की आवश्यकता है, तो हम उसे देखने के लिए तैयार हैं.
    6. यह पहली बार नहीं है जब जयशंकर ने चरमपंथी ताकतों को आश्रय देने, भारतीय राजनयिकों को धमकियों का सामना करने और भारतीय वाणिज्य दूतावासों पर हमले के लिए कनाडा की आलोचना की है. उन्होंने कहा था कि भारत कनाडा में सक्रिय संगठित अपराध नेतृत्व के बारे में जानकारी भेज रहा है.
    7. ट्रूडो ने गुरुवार को भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने की वकालत करते हुए कहा कि कनाडा एक बढ़ती आर्थिक शक्ति और भू-राजनीतिक क्षेत्र के लिहाज से काफी अहम है. जैसा कि हमने पिछले साल अपनी इंडो-पैसिफिक रणनीति प्रस्तुत की थी, हम भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर बहुत गंभीर हैं.
    8. ट्रूडो ने भारत के खिलाफ अपने आरोप का समर्थन करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया है, लेकिन रिपोर्टों में कहा गया है कि यह अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित एक खुफिया गठबंधन के बीच एक साझा जानकारी थी. भारत ने इस आरोप को खारिज करते हुए कनाडा पर आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने का आरोप लगाया है.
    9. दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कनाडा में बढ़ती अलगाववादी गतिविधियों पर ट्रूडो से चिंता व्यक्त किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया था. बता दें कि भारत ने 2018 में कथित तौर पर उन्हें नौ खालिस्तानी आतंकियों की एक सूची सौंपी थी.
    10. ट्रूडो द्वारा भारत में नामित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय भूमिका का आरोप लगाने के बाद तनाव गहरा गया. निज्जर भारत से कनाडा चला गया था और उसने वहां की नागरिकता ले ली थी. भारत ने कनाडा के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी और इसके बाद विवाद बढ़ते ही दोनों देशों ने अपने-अपने एक-एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया, जिससे बड़ा संकट पैदा हो गया.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

    April 21, 2026

    जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश

    April 21, 2026

         *ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा* *अनुसंधान केन्द्र हेतु एक करोड ** *रू का अनुदान** *सीएसआर के तहत एनआईटी* *रायपुर के साथ* *समझौता*  

    April 21, 2026

    Protested By Giving ‘Almonds’ : फाइल पेंडिंग से नाराज युवक का अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल होते ही दो अधिकारी अटैच

    April 21, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम’ महिला आरक्षण मुद्दे पर 27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया

    April 21, 2026

    धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

    April 21, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    *कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

    April 21, 2026

    जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश

    April 21, 2026

         *ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा* *अनुसंधान केन्द्र हेतु एक करोड ** *रू का अनुदान** *सीएसआर के तहत एनआईटी* *रायपुर के साथ* *समझौता*  

    April 21, 2026

    Protested By Giving ‘Almonds’ : फाइल पेंडिंग से नाराज युवक का अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल होते ही दो अधिकारी अटैच

    April 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.