Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Honey Trap Case : रायपुर में हनीट्रैप का सनसनीखेज खुलासा, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर 6 महीने तक ऐंठे लाखों रुपये

    July 1, 2026

    कोरबा के पावर हाउस रोड पर देर रात मची अफरा-तफरी, कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग

    July 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Crime News : सुलेशन पीने का आदी था बेटा, माता-पिता ने उतारा मौत के घाट
    Chhattisgarh

    CG Crime News : सुलेशन पीने का आदी था बेटा, माता-पिता ने उतारा मौत के घाट

    News EditorBy News EditorAugust 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांकेर : माता-पिता ने अपने बेटे की गंदी करतूतों से परेशान होकर उसे मौत की सजा दी, हालांकि अब दोनो जेल की सलाखों के पीछे है. पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला पखांजूर का है. जिले के गोंडाहुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने दो दिनों में ही सुलझा लिया. हत्यारा कोई और नही बल्कि युवक के माता पिता ही निकले. जो अपने पुत्र के गंदी करतूतों से तंग आकर ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो गए.

    गोंडाहुर थाना के अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 103(1), 3 (5), 238 बीएनएस, 25.27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किया गया था. पुलिस के मुताबिक संदेह के आधार पर पिता के विवेचना करते हुए पुलिस आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. तभी पूछताछ में पता चला कि मृतक अभय शील के पिता पलाश शील और मां रंजिता शील ने ही एक राय होकर अपने बेटे की हत्या की थी. आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने से उनकी गिरफ्तारी की गई.

    अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आरोपी माता-पिता ने बताया कि उनके बेटे अभय को नशे की लत थी वो गांजा, सुलेशन, बॉन्फिक्स आदि का नशा कर घूमते रहता था, उसे चोरी करने की भी आदत थी, कई बार मोबाइल और बाइक चोरी का घर में ले आता था जिससे समाज में उनकी बदनामी होती थी. उसे समझाने पर वो माता पिता से गाली गलौच और मारपीट पर उतारू हो जाता था, दो बार उसने पिता पर हाथ भी उठाया था. उसे सुधारने के लिए उसने नागपुर के एक कंपनी में 2 सप्ताह पूर्व अभय को नौकरी करने भेजा वहां भी वो नहीं टिका और अपने पिता से पैसा मांग कर वापस पीव्ही 20 अपने गांव आ गया और फिर से नशा करना शुरू कर दिया. 14 अगस्त को रात में अभय नशा करके घर में माता पिता से विवाद करने लगा जिससे दोनो परेशान हो गये और दोनो एक राय होकर अभय की हत्या कर दी. हत्या में प्रयुक्त टांगिया, खंडा, पहने हुए कपड़े, चप्पल, मृतक का मोबाइल वा उसका नशीला पदार्थ, कड़ा और मृतक का जलाया हुआ हड्डी का अवशेष आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Honey Trap Case : रायपुर में हनीट्रैप का सनसनीखेज खुलासा, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर 6 महीने तक ऐंठे लाखों रुपये

    July 1, 2026

    कोरबा के पावर हाउस रोड पर देर रात मची अफरा-तफरी, कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग

    July 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

    July 1, 2026

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्लीपर बस में लगी आग, 7 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

    July 1, 2026

    बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम

    July 1, 2026

    किस्त में यूरिया वितरण व्यवस्था समाप्त, किसानों को पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया

    July 1, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Honey Trap Case : रायपुर में हनीट्रैप का सनसनीखेज खुलासा, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर 6 महीने तक ऐंठे लाखों रुपये

    July 1, 2026

    कोरबा के पावर हाउस रोड पर देर रात मची अफरा-तफरी, कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग

    July 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

    July 1, 2026

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्लीपर बस में लगी आग, 7 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

    July 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.