दिनाँक 09 मई 2026 शनिवार को जिला न्यायालय (District Court) परिसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें प्रात: 10 बजे से मध्यान्ह 02 बजे तक अंचलवासियों की सेवा हेतु उपलब्ध रहूंगा।
“न त्वहं कामये राज्यं न स्वर्गं नापुनर्भवम्।
कामये दुःखतप्तानां प्राणिनामार्तिनाशनम् ॥”
हे प्रभु! मुझे राज्य की कामना नही, स्वर्ग-सुख की चाह नही तथा मुक्ति की भी इच्छा नही। किन्तु हे प्रभु ! एकमात्र इच्छा यही है कि आधि-व्याधि दुखों से संतप्त प्राणियों के रोग व कष्ट समाप्त हो जाये और सब स्वस्थ व आनंदमय जीवन जियें ।



