Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » विकास व निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति एवं राजस्व वसूली कार्यो में तेजी लाएं – आयुक्त
    Chhattisgarh

    विकास व निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति एवं राजस्व वसूली कार्यो में तेजी लाएं – आयुक्त

    News EditorBy News EditorAugust 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    कोरबा 08 अगस्त 2025 – आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि निगम द्वारा संपादित कराए जाने वाले विकास व निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति में आवश्यक तेजी लाएं,  निगम के राजस्व की वसूली से जुडे़ कार्ये पर विशेष फोकस करें, वहीं नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ कार्यो, टी.एल. प्रकरणों, जनसमस्याओं व शिकायतों से संबंधित विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य करें। उन्होने कहा कि शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यो से जुडे़ कार्यो को पूरी गंभीरता से लें तथा इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता प्रदर्शित न करें।
    आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित एम.आई.सी. कक्ष में निगम के जोन कमिश्नरों व प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर निगम के समस्त कार्यो की कार्यप्रगति की बिन्दुवार से विस्तार से समीक्षा की। उन्होने विकास व निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए जिला खनिज न्यास मद, अधोसंरचना मद, आदिवासी विकास प्राधिकरण मद, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन निगम मद, सांसद, विधायक, प्रभारी मंत्री मद, वित्त आयोग मद, एनकेप मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत प्रगतिरत व प्रस्तावित विकास कार्यो की कार्यप्रगति की जोनवार व मदवार समीक्षा करते हुए कार्यो की कार्यप्रगति में आवश्यक तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि स्वीकृत कार्यो की निविदा आदि की कार्यवाही समयसीमा में पूरी कराएं तथा जिन कार्यो की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उनकी आगामी कार्यप्रगति में तेजी लाएं।
    टी.एल.प्रकरणों का समयसीमा में हो निराकरण
    समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने कलेक्टर टी.एल., निगम टी.एल., जनचौपाल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पी.एम.ओ.पोर्टल आदि में प्राप्त शिकायतों व प्रकरणों के साथ-साथ जनशिकायत व जनसमस्या से जुड़े प्रकरणों के निराकरण की वर्तमान स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की। आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रकरणों की बिन्दुवार व प्रकरणवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि समयसीमा के प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता न बरती जाए।
    राजस्व वसूली कार्यो की समीक्षा
    बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के राजस्व वसूली कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा की, उन्होने सम्पत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, जलकर, भवन दुकान किराया सहित अन्य मदों में प्राप्त होने वाले राजस्व की वसूली की विषयवार समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने अभियाचन बिल जारी करने, वार्ड व बस्तियों में राजस्व वसूली के शिविर लगाने, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की नई परिसम्पत्तियों का सर्वे कर सम्पत्तिकर का पुर्ननिर्धारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों में दुकानों, व्यवसायिक काम्पलेक्सों के निर्माण के प्रस्ताव भी तैयार कराएं ताकि भविष्य में निगम की राजस्व वृद्धि हेतु ठोस आधार तैयार किया जा सके।
    प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा
     बैठक में आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तार से समीक्षा की, योजना के बी.एल.सी. घटक के अंतर्गत जिन हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि प्रदान की जा चुकी है, किन्तु उनके द्वारा अभी तक आवासगृहों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, ऐसे हितग्राहियों को आवासगृहों का निर्माण प्रारंभ करने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करने व निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश अधिकारियां को दिए। उन्हेने जोन कमिश्नरों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे इस दिशा में व्यक्तिगत रूचि के साथ कार्य करें तथा आवासगृहों का निर्माण प्रारंभ कराएं।
    साफ-सफाई कार्यो की समीक्षा
    आयुक्त श्री पाण्डेय ने साफ-सफाई कार्यो की विस्तार से समीक्षा की, उन्होने निगम के समस्त जोन कमिश्नरों, उप जोन प्रभारियों, स्वच्छता अधिकारी व निरीक्षकों तथा अन्य मैदानी अमले को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे मार्निंग विजिट को लगातार जारी रखें तथा इस दौरान साफ-सफाई कार्यो का सघन निरीक्षण करने के साथ ही अतिक्रमण, अवैध कब्जों व नागरिक सेवाओं एवं सुविधाओं से जुड़े अन्य विषयों पर भी विशेष फोकस करें, समस्याओं को देखें, समझें व निराकरण कराएं, साथ ही इनसे मुझे भी अवगत कराएं।
    बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त द्वय बी.पी.त्रिवेदी व पवन वर्मा, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, प्रकाश चन्द्रा, अखिलेश शुक्ला, तपन तिवारी, सुनील टांडे, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, लेखाधिकारी भवकांत नायक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, सहायक अभियंता लीलाधर पटेल, राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, मोतीलाल बरेठ, गोयल सिंह विमल, सुशीलचंद्र सोनी, यशवंत जोगी, अजय अग्रवाल, अविनाश जायसवाल, संजय ठाकुर, शैलेन्द्र नामदेव, सचीन्द्र थवाईत आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.