Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    SIM Card Rules 2026 : अपने नाम की SIM किसी और को दी तो होगी कार्रवाई, 3 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना

    September 22, 2026

    घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद

    September 22, 2026

    * 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई से किसानों को बहुआयामी लाभ
    Chhattisgarh

    स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई से किसानों को बहुआयामी लाभ

    News EditorBy News EditorJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 07 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषि उत्पादन एवं रकबा बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के प्रयासों से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत राज्य के 19 हजार 306 किसानों को स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली का लाभ दिलाते हुए उनके 16 हजार 154 हेक्टेयर खेती भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने हेतु किसानों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इस योजना के तहत लघु सीमांत कृषकों को 55 प्रतिशत तथा दीर्घ किसानों के लिए 45 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान किया गया है, जिससे किसान कम लागत में आधुनिक सिंचाई तकनीक का लाभ उठा सकें।

    स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली से पानी की 30 से 40 प्रतिशत तक बचत

    छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली के उपयोग से फसलों को आवश्यकतानुसार एवं सामान रूप से पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे जल की 30 से 40 प्रतिशत तक बचत हो रही है। साथ ही खेतों में जल अपव्यय पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। सीमित जल संसाधनों के बेहतर उपयोग से खेती अधिक लाभकारी बन रही है।

    फसलों की उत्पादकता में 20 से 30 प्रतिशत वृद्धि दर्ज

    ड्रिप सिंचाई प्रणाली विशेष रूप से सब्जी, फल, बागवानी एवं नकदी फसलों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है, जबकि स्प्रिंकलर प्रणाली से दलहन, तिलहन एवं अनाज फसलों की उत्पादकता में वृद्धि दर्ज की जा रही है। किसानों के अनुसार इन प्रणालियों के उपयोग से उपज में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि तथा उर्वरक एवं श्रम लागत में कमी आई है।

     

    वर्ष 2025-26 में अब तक स्प्रिंकलर के सेट 15 हजार 757 कृषकों के खेतों में 12 हजार 12 हेक्टेयर ड्रिप सिस्टम के 3 हजार 549 कृषकों के खेतों में 3 हजार 942 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापना

    इस योजना के अंतर्गत किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, डिज़ाइन अनुमोदन एवं स्थापना में सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। इससे किसानों में आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ी है और वे वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। सूखा एवं अल्प वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। कम पानी में अधिक उत्पादन होने से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ हो रही है और उनकी आय में स्थायी वृद्धि हो रही है। वर्ष 2025-26 में अब तक स्प्रिंकलर के सेट 15 हजार 757 कृषकों के खेतों में 12 हजार 12 हेक्टेयर एवं ड्रिप सिस्टम के 3 हजार 549 कृषकों के खेतों में 3 हजार 942 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापना हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    SIM Card Rules 2026 : अपने नाम की SIM किसी और को दी तो होगी कार्रवाई, 3 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना

    September 22, 2026

    घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद

    September 22, 2026

    * 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    September 22, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से आरोपी को राजिम से किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    September 22, 2026

    CG Weather Today : मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, जानें रायपुर का मौसम

    September 22, 2026

    22 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    September 22, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    SIM Card Rules 2026 : अपने नाम की SIM किसी और को दी तो होगी कार्रवाई, 3 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना

    September 22, 2026

    घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद

    September 22, 2026

    * 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    September 22, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से आरोपी को राजिम से किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.