Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अब घर बैठे खरीद सकेंगे संपत्ति, रायपुर विकास प्राधिकरण ने शुरू की ऑनलाइन प्रक्रिया

    July 8, 2026

    Mahtari Vandan Yojana’ पति बनकर पुरुष ने लिया महिला योजना का लाभ, जांच में खुला मामला

    July 8, 2026

    बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

    July 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » घर पर हुई पत्थरबाजी ने बढ़ाई अल्लू अर्जुन की चिंता, परिवार को लेकर सताया डर, ‘पुष्पाराज’ ने उठाया बड़ा कदम
    Chhattisgarh

    घर पर हुई पत्थरबाजी ने बढ़ाई अल्लू अर्जुन की चिंता, परिवार को लेकर सताया डर, ‘पुष्पाराज’ ने उठाया बड़ा कदम

    News EditorBy News EditorDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं। हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद से ही अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। अल्लू अर्जुन के बाद अब अभिनेता का परिवार भी इस मामले में परेशानियों का सामना कर रहा है। रविवार को बदमाशों के एक समूह ने अल्लू अर्जुन के आवास पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। घटना के दौरान परिसर के अंदर घुसकर इन बदमाशों ने तोड़फोड़ की, जिससे अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित आवास पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने अल्लू अर्जुन को भी काफी परेशान कर दिया है और अब लगता है अभिनेता को अपने परिवार की भी चिंता सताने लगी है। इस घटना के बाद अभिनेता ने परिवार को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

    अल्लू अर्जुन के बच्चे घर छोड़ने को मजबूर!

    अल्लू अर्जुन ने घर में हुए हमले के बाद बच्चों अल्लू अरहा और अल्लू अयान को हैदराबाद के अपने घर से किसी दूसरी जगह भेज दिया है। संध्या थिएटर के बाहर मची भगदड़ में मरने वाली महिला के लिए न्याय की मांग कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों ने रविवार को अल्लू अर्जुन के घर के बाहर तोड़फोड़ की। इन हमलावरों की पहचान उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति (ओयू-जेएसी) के सदस्यों के रूप में की गई है, जिन्होंने तेलुगु सुपरस्टार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हमले के बाद, अल्लू अर्जुन ने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।

    अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हमलों पर फैंस का रिएक्शन

    अल्लू अर्जुन के बच्चों का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें अल्लू अरहा और अल्लू अयान को परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ कार में बैठते और घर से बाहर निकलते देखा जा सकता है। दूसरी तरफ इस हमले के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस भी गुस्साए हुए हैं। सोशल मीडिया के जरिए तेलुगु सुपरस्टार के फैंस ने उन्हें लेकर अपना समर्थन जाहिर किया और उनके घर पर हुए हमले को लेकर नाराजगी जाहिर की, जिसके चलते सोशल मीडिया पर भी अभिनेता का नाम ट्रेंड करने लगा।

    अल्लू अर्जुन ने नहीं दी प्रतिक्रिया

    हालांकि अल्लू अर्जुन ने अभी तक अपने घर के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन और हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनके पिता और फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद ने जरूर रविवार रात मीडिया से बात की और उनके घर पर हमले को को लेकर चिंता और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को बिलकुल भी बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अब घर बैठे खरीद सकेंगे संपत्ति, रायपुर विकास प्राधिकरण ने शुरू की ऑनलाइन प्रक्रिया

    July 8, 2026

    Mahtari Vandan Yojana’ पति बनकर पुरुष ने लिया महिला योजना का लाभ, जांच में खुला मामला

    July 8, 2026

    बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

    July 8, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

    July 8, 2026

    E-Challan Fraud Alert : साइबर ठगों का नया जाल’ फर्जी ई-चालान भेजकर उड़ाए जा रहे पैसे, पुलिस ने जारी की चेतावनी

    July 8, 2026

    महादेव सट्टा ऐप मामला: फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के आरोप में सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार

    July 8, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG News : अब घर बैठे खरीद सकेंगे संपत्ति, रायपुर विकास प्राधिकरण ने शुरू की ऑनलाइन प्रक्रिया

    July 8, 2026

    Mahtari Vandan Yojana’ पति बनकर पुरुष ने लिया महिला योजना का लाभ, जांच में खुला मामला

    July 8, 2026

    बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

    July 8, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

    July 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.