Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘यूक्रेन से जंग रोको, वरना रूस पर लगा दूंगा भारी टैक्स और प्रतिबंध’, ट्रंप ने पुतिन को दी खुली धमकी
    Featured

    ‘यूक्रेन से जंग रोको, वरना रूस पर लगा दूंगा भारी टैक्स और प्रतिबंध’, ट्रंप ने पुतिन को दी खुली धमकी

    News EditorBy News EditorJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेते ही दुनिया को यह अहसास हो गया था कि उनका दूसरा कार्यकाल विश्व और अमेरिका के लिए कैसा रहने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर यूक्रेन में चल रही जंग को खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया गया, तो रूस पर भारी टैक्स, टैरिफ और प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

    ट्रंप ने अपने सोशल नेटवर्क ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा, ”अगर हम जल्द ही समझौता नहीं करते हैं, तो मुझे रूस से अमेरिका और अन्य देशों को बेची जाने वाली किसी भी चीज पर भारी टैक्स, टैरिफ और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा।”

    रूस को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते ट्रंप

    ट्रंप ने यह भी कहा कि वह रूस को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह रूसी लोगों से प्यार करते हैं और पुतिन के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा, ”हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि रूस ने हमें द्वितीय विश्व युद्ध जीतने में मदद की थी, जिसमें लगभग 60,000,000 लोगों की जान गई थी। यह सब कहने के बाद, मैं रूस, जिसकी अर्थव्यवस्था विफल हो रही है और राष्ट्रपति पुतिन पर एक बड़ा उपकार करने जा रहा हूं। अब समझौता करें और इस बेतुके युद्ध को रोकें! यह केवल और बदतर होता जाएगा।”

    बता दें कि नए अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ही पदभार संभालने के तुरंत बाद जंग को तत्काल खत्म कराने का वादा किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि ‘आइए इस युद्ध को खत्म करें, जो कभी शुरू नहीं होता अगर मैं राष्ट्रपति होता!’

    ‘मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता’

    इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कभी भी मिलने को तैयार हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने आगाह किया था कि अगर रूस, यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत के लिए आगे नहीं आता है तो रूस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि अगर पुतिन बातचीत के लिए आगे नहीं आते हैं तो क्या अमेरिका रूस पर और भी प्रतिबंध लगाएगा तो ट्रंप ने कहा, ‘‘ऐसा ही लगता है।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘संघर्ष कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है आपके पास एक समक्ष राष्ट्रपति नहीं था…अगर होता तो युद्ध नहीं होता। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026

    President Draupadi Murmu Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, 22-23 अक्टूबर के कार्यक्रम और सुरक्षा तैयारियों पर नजर

    October 17, 2026

    बिहान योजना से जुड़कर पुष्पा देवी महंत ने घरेलू उत्पादों के निर्माण को बनाया आजीविका का आधार

    October 17, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.