नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के मामले में मुलमुला पुलिस ने SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 312/2026 के तहत धारा 74, 75 भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत कार्रवाई की गई है।
घटना का विवरण आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को गलत नियत से छेड़छाड़ करने लगा, विरोध की तो आरोपी वाहा से भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार राठौर के विरुद्ध थाना मुलमुला पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
थाना मुलमुला पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।



