⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के दिशा निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन पर जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सायबर टीम जांजगीर/चौकी प्रभारी पंतोरा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रेड कार्यवाही किया गया जिसमें चौकी पंतोरा क्षेत्र के ग्राम अंगारखार में 03 लोगों को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत कार्यवाही किया गया।
⏩ आरोपियों के नाम पता
01. राजकुमार सिंह निवासी बिलासपुर तारबहार नाका वार्ड क्रमांक 29 थाना तारबहार जिला बिलासपुर
02. यशवंत यादव निवासी सरखों चौकी नैला थाना कोतवाली जांजगीर जिला जांजगीर चांपा
03. नरेन्द्र कुमार निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
⏩ जुआ रेड कार्यवाही में सायबर टीम प्रभारी उप निरी. पारस पटेल, चौकी प्रभारी पंतोरा उप निरीक्षक भवानी सिंह एवं सउनि विवेक सिंह सायबर सेल प्रधान आर मनोज तिग्गा, आर गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा शाहबाज खान तथा चौकी पंतोरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।