Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अंधविश्वास ने ली दो सगे भाईयों की जान
    Chhattisgarh

    अंधविश्वास ने ली दो सगे भाईयों की जान

    News EditorBy News EditorOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम तांदुलडीह से सूचक संदीप सिदार पिता जयलाल सिदार ने दिनांक 17.10.24 को थानें में सूचित किया कि सूचक की बडी मां फिरीत बाई का घर अंदर से बंद है, पूजा पाठ करने की आवाज आ रही है, सूचना पर मौके में पहुंचकर घर को खुलवाया गया जिस दरमियान घर के अंदर अमरिका सिदार कुर्सी में बैठी थी, जमीन में फिरीत बाई, विशाल सिदार और चंन्द्रिका सिदार बैठे थे, घर के अंदर कमरेें में बिस्तर पर सूचक के रिश्तेदार विक्रम गोड और विक्की गोड अचेत अवस्था मे लेटने की स्थिति में पडे हुये थे। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से विक्रम और विक्की के शरीर को चेक कराने पर मृत होना बताये। मौके पर ही शून्य पर घटना के सबंध में मर्ग पंजीबद्ध कर मृतकों के शव को अग्रिम परीक्षण हेतु जिला अस्पताल सक्ती भेजा जाकर नंम्बरी मर्ग थाना में कायम किया गया।
    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर रेंज डा0 संजीव शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक महोदया जिला सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुये जिला अस्पताल सक्ती के डाक्टरों की टीम, एफएसएल टीम एवं पुलिस दल के साथ घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिसमें घटना दिनांक को मृतकों के द्वारा खाए गये पदार्थ, घर में पायी गई दवाईया, पूजन सामग्री एवं साहित्य इत्यादि की जांच तस्दीक की गई।
    जांच क्रम में गवाह संदीप सिदार, बद्रिका नेताम तथा दीपक गोड के बयान शव पंचनामा तथा विशेषज्ञ चिकित्सक दल के द्वारा प्रदत्त शव परीक्षण रिपोर्ट में मृतक विक्की सिदार उम्र 20 वर्ष तथा मृतक विक्रम सिदार उम्र 22 वर्ष की मृत्यु के सबंध में मृत्यु का कारण- Antimortem smoothering लेख कर स्पष्ट अभिमत दिया गया है साथ ही पीएम के दौरान मृतकों के शरीर में जहरीले पदार्थ के अंश होने की संभावना व्यक्त की गई है, जिसका परीक्षण कराया जाना है।
    मर्ग जांच में संज्ञेय अपराध घटित होना पाये जानें पर थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 103(1), 3(5) बी एन एस पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना के क्रम में संदेही अमरिका सिदार, फिरीत बाई, विशाल सिदार और चंन्द्रिका सिदार सेे गवाहन की उपस्थिति में पूछताछ करने पर घटना सदर के अपराध को कारित करना स्वीकार किया गया तथा मुताबिक मेमोरंण्डम आरोपीगणों द्वारा घटना में प्रयुक्त कीटनाशक का डिब्बा, हवन सामग्री, पूजा सामग्री, पोंछा कपडा, मृतक का गीला बिस्तर एवं बाबा उमांकांत सबंधी साहित्य गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया है।
    मामले में पर्याप्त सबूत पाये जानें पर दिनांक 19.10.24 को निम्न आरोपीगणों को विधिवत गिरफतार कर मामले में अग्रिम विवेचना की जा रही है:-
    1. अमरिका सिदार पिता जगेश्वर सिदार उम्र 27 वर्ष
    2. चन्द्रिका सिदार पिता स्व. जगेश्वर सिदार, उम्र 29 वर्ष
    3. फिरीत बाई पति स्व. जगेश्वर सिदार उम्र 50 वर्ष
    4. विशाल सिदार पिता जगेश्वर सिदार उम्र 19 वर्ष,
    सभी निवासी तांदुलडीह थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.)
    मामले का खुलासा करने में जिला दण्डाधिकारी महोदय श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में खण्ड चिकित्सा अधिकारी सक्ती श्री सूरज सिंह राठौर एवं डाक्टरों की टीम के विशेष सहयोग रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री रमा पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुवर के पर्यवेक्षण में थाना बाराद्वार के उप निरीक्षक अनवर अली, निरीक्षक कमल किशोर महतो, निरी0 सतरूपा तारम, उप निरी0 भुपेन्द्र चंद्रा, सउनि नजीर हुसैन, प्रआर0 अरूण कौशिक, म0प्र0आर0 बिन्दुराज, म0प्र0आर0 चंद्रकलाॅ सोन, प्र0आर0 सूरेन्द्र खाण्डेकर, म0आर0 गुरूबारी दिनेश, सरिता हरवंश, आर0 फूलचंद जाहिरे, आर0 राम कुमार यादव, आर0 रतन विश्वकर्मा, आर0 गौतम तेंदुलकर, आर0 कंचन सिदार, आर0 किशोर सिदार, डायल 112 आर0 अजय बंजारे, आर0 किशन राज का त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026

    CG NEWS :  5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई

    October 10, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 10, 2026

    * नवरात्रि पर नैला, मां दुर्गा पंडाल के दर्शन हेतु, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए, जांजगीर -चांपा पुलिस ने निर्धारित किया रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था

    October 10, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026

    CG NEWS :  5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई

    October 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.