Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Vishnudeo Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक की तारीख तय’ छत्तीसगढ़ में कई अहम फैसलों का हो सकता है ऐलान

    September 7, 2026

    “आप स्वीकृत काम पूरा करिए, मैं गाँव के विकास के लिए नए काम तुरंत स्वीकृत करूंगा”-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    September 7, 2026

    संवेदनशीलता के साथ दिव्यांगजनों की जरूरतों पर त्वरित पहल

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मोदी सरनेम केस में राहुल की सजा पर रोक:सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- अधिकतम सजा क्यों दी? राहुल ही नहीं, उन्हें चुनने वालों पर भी इसका असर पड़ा
    Chhattisgarh

    मोदी सरनेम केस में राहुल की सजा पर रोक:सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- अधिकतम सजा क्यों दी? राहुल ही नहीं, उन्हें चुनने वालों पर भी इसका असर पड़ा

    News EditorBy News EditorAugust 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी की 2 साल की सजा पर शुक्रवार को रोक लगा दी। अदालत ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं कि जो भी कहा गया, वह अच्छा नहीं था। नेताओं को जनता के बीच बोलते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। यह राहुल गांधी का कर्तव्य बनता है कि इसका ध्यान रखें।

    इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी के वकील महेश जेठमलानी से भी सवाल किया था कि अधिकतम सजा क्यों दी गई। कम सजा भी दी जा सकती थी। 1 साल 11 महीने की सजा हो सकती थी। ऐसे में राहुल डिस्क्वालिफाई नहीं होते।

    सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की थी- सजा की वजह बताई जानी थी, लेकिन ऑर्डर में इस पर कुछ नहीं लिखा था। इससे न केवल राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन जारी रखने के अधिकार पर फर्क पड़ा, बल्कि उन लोगों पर भी पड़ा, जिन्होंने राहुल को चुना था।

    इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट में 3 घंटे बहस चली। सुनवाई जस्टिस बीआर गवई, पीएस नरसिम्हा और संजय कुमार की बेंच ने की। राहुल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी और पूर्णेश मोदी की तरफ से महेश जेठमलानी ने दलीले दीं।

    राहुल को गुजरात की सेशन कोर्ट ने 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके चलते राहुल की सांसदी चली गई थी। बाद में राहुल ने हाईकोर्ट का रुख किया। उन्हें वहां भी राहत नहीं मिली। 7 जुलाई को गुजरात हाईकोर्ट ने अपने फैसले में दो साल की सजा बरकरार रखी। आखिर में 15 जुलाई को राहुल ने सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली।

    3 अप्रैल को राहुल ने सूरत की सेशन कोर्ट में लोअर कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुनवाई की याचिका दाखिल की थी। तस्वीर उसी दिन की है।
    3 अप्रैल को राहुल ने सूरत की सेशन कोर्ट में लोअर कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुनवाई की याचिका दाखिल की थी। तस्वीर उसी दिन की है।

    कोर्ट रूम LIVE
    राहुल के वकील: मानहानि केस के चलते राहुल गांधी को 8 साल के लिए चुप करा दिया गया? लोकतंत्र में मतभेद होते हैं। हिंदी में बोलें तो हम इसे शालीन भाषा कहते हैं। मैं यह समझता हूं और मुझे नहीं लगता कि राहुल गांधी की नीयत किसी को मोदी सरनेम वाले सभी लोगों को नीचा दिखाने की थी। नैतिक पतन की बात आ रही है। ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है। यह गंभीर अपराध नहीं है, जमानत दिए जाने वाला केस है। ये ऐसा मामला कैसे बन गया, जिसमें नैतिक पतन शामिल हो?

    राहुल के वकील: ये कोई गंभीर अपराधी नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ना जाने कितने केस दर्ज करवाए, लेकिन एक के अलावा कभी कोई सजा नहीं हुई। मोदी कम्युनिटी में जो लोग भी राहुल के बयान से खफा हैं, सिर्फ भाजपा नेता और कार्यकर्ता हैं। इनके खिलाफ आरोप है ही नहीं। यह एक गंभीर मसला है, क्योंकि एक आदमी डिस्क्वालिफिकेशन झेल रहा है।

    राहुल के वकील: मेरी दलीलें खत्म होने के बावजूद अदालत ने 66 दिन तक फैसला रिजर्व रखा। मैंने मई में दलीलें खत्म कीं और फैसला जुलाई में दिया गया। अभी तक केरल की सीट के लिए भी इलेक्शन कमीशन ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। उन्हें लगता होगा कि जीत के चांस काफी कम हैं।

    सुप्रीम कोर्ट: इस मामले को राजनीतिक मत बनाइए। सिंघवीजी और जेठमलानी जी, आप ये सारी चीजें राज्यसभा के लिए बचाकर रखिए।

    राहुल के वकील: इस इवेंट का कोई एविडेंस ही नहीं है। शिकायतकर्ता को वॉट्सऐप पर एक न्यूज पेपर की कटिंग मिली और उसने शिकायत कर दी। उसने नहीं बताया कि उसे यह कटिंग कैसे मिली और किसने उसे भेजी। वास्तव में क्या हुआ, यह एविडेंस एक्ट के तहत साबित ही नहीं हुआ। इसी बीच शिकायतकर्ता हाईकोर्ट जाता है और उसे ट्रायल पर स्टे मिल जाता है ताकि वो और साक्ष्य जुटा सके। एक महीने बाद सजा सुना दी जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Vishnudeo Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक की तारीख तय’ छत्तीसगढ़ में कई अहम फैसलों का हो सकता है ऐलान

    September 7, 2026

    “आप स्वीकृत काम पूरा करिए, मैं गाँव के विकास के लिए नए काम तुरंत स्वीकृत करूंगा”-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    September 7, 2026

    संवेदनशीलता के साथ दिव्यांगजनों की जरूरतों पर त्वरित पहल

    September 7, 2026

    सड़कों पर मवेशियों के विचरण व उचित व्यवस्थापन ना करने पर कलेक्टर सख्त,

    September 7, 2026

    छत्तीसगढ़ High Court’ के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ

    September 7, 2026

    कोरबा के बाद सरगुजा में भी छात्राओं का प्रदर्शन’ 3 महीने से हॉस्टल की बिजली गुल, सड़क पर उतरीं छात्राएं

    September 7, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    Vishnudeo Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक की तारीख तय’ छत्तीसगढ़ में कई अहम फैसलों का हो सकता है ऐलान

    September 7, 2026

    “आप स्वीकृत काम पूरा करिए, मैं गाँव के विकास के लिए नए काम तुरंत स्वीकृत करूंगा”-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    September 7, 2026

    संवेदनशीलता के साथ दिव्यांगजनों की जरूरतों पर त्वरित पहल

    September 7, 2026

    सड़कों पर मवेशियों के विचरण व उचित व्यवस्थापन ना करने पर कलेक्टर सख्त,

    September 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.