Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Cyclone Arnab Alert : आंध्र-ओडिशा में तूफान से भारी नुकसान, 5 की गई जान’ छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में बदलेगा मौसम

    October 29, 2026

    CG Weather Update :छत्तीसगढ़ में गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट, शुक्रवार से गिरेगा न्यूनतम तापमान

    October 29, 2026

    * कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग
    Chhattisgarh

    बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    News EditorBy News EditorOctober 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालकोनगर, 28 अक्टूबर 2026। वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सस्टेनेबिलिटी माह 2026 के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया। महीने भर चले अभियान में 2,600 से अधिक कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर्स, उनके परिवारजन, विद्यार्थियों और समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, सामुदायिक गतिविधियों और रोचक आयोजन के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य सस्टेनेबिलिटी को केवल एक विषय तक सीमित न रखकर, इसे अपने काम और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।

    पूरे माह के दौरान कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें वाड़ी पौधरोपण अभियान, तालाब पुनर्जीवन गतिविधि, सीड बॉल बनाने की पहल और नुक्कड़ नाटक ‘मौसम का हिसाब’ प्रमुख रहे। इसके साथ ही सुरक्षा से जुड़ी रोचक गतिविधियों और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जिम्मेदार व्यवहार और सामूहिक भागीदारी का महत्व समझाया गया। इन गतिविधियों के बाद सस्टेनेबिलिटी कार्निवल के साथ इस अभियान का समापन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को सीखने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर मिला।

    कार्निवल में 800 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनके लिए कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटने की गतिविधि, जैव विविधता के प्रति जागरूकता सत्र और सीड बॉल बनाने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी और बेहतर कार्यप्रणाली से जुड़े विषयों पर भी रोचक गतिविधियां हुईं। वन विभाग के सहयोग से आयोजित बागवानी जागरूकता सत्र में स्थानीय, औषधीय और अन्य उपयोगी पौधों के महत्व की जानकारी दी गई। वहीं, मिट्टी के बर्तन बनाने और कोसा बुनाई जैसी गतिविधियों के माध्यम से पारंपरिक कला, स्थानीय संस्कृति और टिकाऊ आजीविका के बीच संबंध को समझाया गया।

    कार्निवल में महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादक समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने, महिलाओं की आजीविका को मजबूत बनाने और पारंपरिक कला एवं संस्कृति को संरक्षित करने में सस्टेनेबिलिटी की भूमिका सामने आई।

    इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने कहा, “सस्टेनेबिलिटी का अर्थ है आज ऐसे फैसले लेना, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करें। भारत की विकास यात्रा में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें ऐसा विकास करना है, जो आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ समाज के लिए समावेशी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार भी हो। बालको में हम मानते हैं कि सस्टेनेबिलिटी केवल प्रक्रियाओं और लक्ष्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सोच और कार्यशैली का हिस्सा है। सस्टेनेबिलिटी माह इसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जो प्रत्येक व्यक्ति को एक जिम्मेदार और मजबूत भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।”

    सस्टेनेबिलिटी माह 2026 के माध्यम से बालको ने अपने संचालन और आसपास के समुदायों में सतत विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस पहल ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक निर्णय लेने, सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभाने और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Cyclone Arnab Alert : आंध्र-ओडिशा में तूफान से भारी नुकसान, 5 की गई जान’ छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में बदलेगा मौसम

    October 29, 2026

    CG Weather Update :छत्तीसगढ़ में गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट, शुक्रवार से गिरेगा न्यूनतम तापमान

    October 29, 2026

    * कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

    October 29, 2026

    07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    October 29, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

    October 29, 2026

    24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

    October 29, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    Cyclone Arnab Alert : आंध्र-ओडिशा में तूफान से भारी नुकसान, 5 की गई जान’ छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में बदलेगा मौसम

    October 29, 2026

    CG Weather Update :छत्तीसगढ़ में गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट, शुक्रवार से गिरेगा न्यूनतम तापमान

    October 29, 2026

    * कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

    October 29, 2026

    07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    October 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.