Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ग्रामीण क्षेत्रो में स्वीप की गतिविधियां निरंतर जारी
    Chhattisgarh

    ग्रामीण क्षेत्रो में स्वीप की गतिविधियां निरंतर जारी

    News EditorBy News EditorMay 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 1 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
    इसी कड़ी में जनपद पंचायत कटघोरा में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिाक्षिकाओं सहित ग्रामीणों ने गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकालकर अनिवार्य मतदान का संदेश दिया। ग्राम पंचायत मलगांव, छुरीखुर्द एवं छिंदपुर ग्रामीण महिला-पुरूषों के द्वारा मतदान जागरूकता रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।
    विगत दिवस स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के समस्त पंचायतो मे एनआरएलएम कैडर, ग्रामीण क्षेत्र के आमजन, समस्त सचिव और जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के स्टॉफ के द्वारा पोड़ी उपरोड़ा विकास खण्ड स्तरीय मतदाता जन-जागरूकता हेतु दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके साथ ही ’स्वीप एवं मतदान करें’, आदि शब्दों को दीपमाला से सजाया गया। हल्दी और चांवल लेकर घर-घर जाकर मतदान हेतु जनसामान्य को मतदान करने हेतु अपील की गई। गांवों में विभिन्न स्थानों पर रंगोली बना कर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं स्टाफ के द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत 07 मई को पहले मतदान फिर जलपान का संदेश देकर मतदाताओं का जागरूक किया गया। शासकीय हाईस्कूल लाद में छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली बनाई गई तथा गांव में रैली निकालकर ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया गया।

    ग्रामीण मतदाताओं को दिलाई मतदान करने की शपथ:
    मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए गांव में षपथ दिलाई गई कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाएं रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों मे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।” कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणजन, महिला समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका, मितानिनों आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    * जांजगीर चांपा जिले के अजाक थाना को मिला राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार

    August 18, 2026

    * शादी के नाम पर शातिर साइबर ठगी के 2 आरोपी को पकड़ने में सायबर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    August 18, 2026

    * ग्राम महंत के मां चंडी दाई मंदिर में पुनः सजा मां का श्रृंगार,

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    * जांजगीर चांपा जिले के अजाक थाना को मिला राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.