Saturday, July 5, 2025

स्वाति मालीवाल मारपीट केस- दिल्ली पुलिस CM हाउस पहुंची:CCTV फुटेज और DVR कलेक्ट किए; 5 दिन की रिमांड पर बिभव कुमार

CM केजरीवाल के घर एडिशनल DCP अंजिथा चेप्याला अपनी टीम के साथ पहुंची थीं। - Dainik BhaskarAAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट केस की जांच के लिए दिल्ली पुलिस रविवार दोपहर CM हाउस पहुंची। वहां से पुलिस ने मारपीट के समय के CCTV फुटेज और DVR कलेक्ट किए।

मारपीट के आरोपी और CM अरविंद केजरीवाल के पर्सनल असिस्टेंट बिभव कुमार को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

बिभव को CM हाउस से ही शनिवार शाम 4:30 बजे गिरफ्तार किया गया था। देर रात उन्हें तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया।

दिल्ली पुलिस ने बिभव की 7 दिन की कस्टडी मांगी थी। पुलिस की ओर से एडवोकेट अतुल श्रीवास्तव ने बिभव की कस्टडी पर दलीलें दीं। बिभव को 23 मई को अदालत में पेश किया जाएगा।

बिभव की गिरफ्तारी के बाद मालीवाल ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि बिभव ने उन्हें थप्पड़ और लातें मारीं।

मालीवाल ने आरोप लगाया है कि बिभव ने 13 मई को सीएम हाउस में मारपीट और बदसलूकी की। उनके कपड़े तक फट गए थे। स्वाति ने 16 मई को शाम 6:15 बजे FIR करवाई थी।

केजरीवाल के पीए बिभव को शनिवार (18 मई) को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
केजरीवाल के पीए बिभव को शनिवार (18 मई) को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

स्वाति के X पर दो पोस्ट

पुलिस ने कोर्ट में बिभव पर लगाए 4 आरोप
1. शिकायत करने वाली राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें बुरी तरह पीटा गया। संवेदनशील अंगों पर हमला किया गया।
2. हमने फुटेज के लिए DVR मांगी, हमें पेन ड्राइव दी गई, जो खाली थी।
3. पुलिस को एक आई फोन दिया गया। बिभव इसका पासवर्ड शेयर नहीं कर रहे हैं। यह फोन फॉर्मेट कर दिया गया है।
4. गवाहों पर आरोपी का प्रभाव है। उसे बर्खास्त कर दिया गया था, तब वो मुख्यमंत्री आवास कैसे पहुंचा। हमें जांच करनी है कि वो असामाजिक तत्वों से तो नहीं जुड़ा है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -