पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में महिलाओं/नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये थाना/ सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते है उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है से संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है, जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुयें विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में अति पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी विक्की सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी भदौरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील विडियो अपललोड कर प्रसारित करना पायें जाने से आरोपी के विरूद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) आईटी एक्ट 15(1)(2) पाक्सो एक्ट के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
जांजगीर चांपा पुलिस की अपील
* सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चो से संबंधित अश्लील फोटो विडियों साझा न करें।
* सायबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया साईट्स में ऑटोमेटेड साफ्टवेयर से नजर रखी जा रही है।
* सोशल मीडिया साईट्स में किया गया पोस्ट मैसेज आपका व्यक्तिगत् नहीं होता है, आप जो पोस्ट या मैसेज साझा करते है, वो एक से अनेक लोगो को प्रसारित होता जाता है।
* किसी भी मैसेज या फोटो विडियों को फारवर्ड करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच कर ले, सत्यता से अंजान होने पर उसे फारवर्ड न करें।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।



