रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करते हुए देश में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इस योजना के तहत विशेष पिछड़ी अनुसूचित जनजातियों के 7160 घरों में ग्रिड से बिजली पहंुचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेश के ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने हितग्राहियों तथा कंपनी कर्मियों को बधाई प्रेषित की है।
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना की शुरूआत की गई थी जिसे पीएम जनमन के लोकप्रिय नाम से जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत, छत्तीसगढ़ की सात विशेष पिछड़ी जनजातियों, अबुझमाड़ियांे, बैगा, भारिया, पहाड़ी कोरबा, कमार, अगरिया तथा बिरहोर जनजातियों के आवासों का सर्वेक्षण किया गया था। इस योजना के अंतर्गत 7160 ऐसे आवासों को चिन्हांकित किया गया जहां ग्रिड से बिजली नहीं पहुंची थी। इन घरों को बिजली कनेक्शन देने के लिए 37 करोड़ रूपये की लागत से अधोसंरचना का विकास किया गया जिसके अंतर्गत टॉवर, लाइन, फीडर, ट्रांसफार्मर आदि की स्थापना की गई और इन्हें क्रियाशील किया गया। इस तरह छत्तीसगढ,़ विशेष पिछड़ी जनजातियों के 7160 घरों में बिजली कनेक्शन देने वाला देश का अव्वल राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सबसे कमजोर तबकों को ग्रिड की बिजली की सुविधा प्रदान करने के लिए किये गये कार्याें पर प्रशंसा जाहिर की है। वहीं प्रदेश के ऊर्जा सचिव तथा प्रदेश के छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह तथा काम को अंजाम देने वाले समस्त विद्युत कर्मियों की सराहना की है।
इसके अतिरिक्त प्रदेश के 28 जिलों में अनुसूचित जनजाति बसाहटों तथा इनमें शेष अविद्युतीकृत आवासों में बिजली पहंुचाने के लिए भी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार द्वारा संचालित यह योजना धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के नाम से जानी जाती है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की 6863 बसाहटों में 65 हजार 711 घरों का चिन्हांकन किया गया है जिनमें से 11 हजार 720 घरों में ग्रिड से बिजली पहंुचाई जा चुकी है तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। एमडी श्री भीमसिंह ने अधोसंरचना के विकास से लेकर घरों में बिजली पहंुचाने तक समस्त कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करने की अपील बिजली अमले से की।
- Advertisement -
- Advertisement -



